Happy New Year: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यूयॉर्क में मनायेंगे नये साल का जश्न

बॉलीवुड के लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपना हैप्पी न्यूइयर न्यूयॉर्क में मनानेजा रहे हैं. ये दोनों इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं और खबरों की मानें तो साल 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दरअसल, रणबीर कपूर के […]

बॉलीवुड के लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपना हैप्पी न्यूइयर न्यूयॉर्क में मनानेजा रहे हैं. ये दोनों इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं और खबरों की मानें तो साल 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/BsCg6OhnrO_/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

दरअसल, रणबीर कपूर के फैन पेज से एक तस्वीर शेयर की गयी है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में खड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर में आलिया और रणबीर के बैकग्राउंड को देखकर भी यही लगता है कि यह तस्वीर भारत में नहीं खींची गयी है.

https://www.instagram.com/p/BrJ5T-WAf3j/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर एक दूसरे के इतने करीब आ चुके हैं कि दोनों एक दूसरे के पारिवारिक इवेंट्स में भी शरीक होने लगे हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने अपने रिलेशन की बात खुद कुबूल किया है.

https://www.instagram.com/p/BrFo0cDA7Je/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

मालूम हो कि आलिया और रणबीर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन भी एक अहम रोल में नजर आयेंगे. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन ड्रामा मूवी होगी.

https://www.instagram.com/p/BrsV6PzH2n7/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >