फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना के रूप में दिखेंगी जाह्नवी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्‍यू कर चुकी हैं. पहली फिल्‍म ‘धड़क’ में शानदार अदाकारी करने के बाद अब उन्‍हें लगातार फिल्‍मों के ऑफर्स मिल रहे हैं. वे इनदिनों अपनी अगली फिल्म में बिजीहैं जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं. ‘धड़क’ के जरिये जाह्नवी को लांच करने के बाद करण ने […]

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्‍यू कर चुकी हैं. पहली फिल्‍म ‘धड़क’ में शानदार अदाकारी करने के बाद अब उन्‍हें लगातार फिल्‍मों के ऑफर्स मिल रहे हैं. वे इनदिनों अपनी अगली फिल्म में बिजीहैं जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं. ‘धड़क’ के जरिये जाह्नवी को लांच करने के बाद करण ने उन्हें अपनी अगली मेगा बजट फिल्म ‘तख्त’ के लिए भी साइन किया है. सभी को लग रहा था कि जाह्नवी अपनी दूसरी फिल्म के रूप में करण की इसी फिल्म की शूटिंग पहले शुरू करेंगी. लेकिन ऐसा नहीं है.

जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना पर बनने वाली बायॉपिक की शूटिंग शुरू कर दी है. बता दें कि गुंजन सक्सेना करगिल युद्ध के दौरान पहली भारतीय महिला आईएएफ पायलट अधिकारी थीं.

युद्ध के दौरान उन्होंने न सिर्फ डटकर दुश्मनों का मुकाबला किया बल्कि घायल हुए सैनिकों को करगिल से अस्पताल पहुंचाने में भी बड़ी मदद की. इनहोइ के जीवन पर फिल्म बन रही है. आपको बता दें, इस बहादुरी भरे कारनामे के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य चक्कर से भी सम्मानित किया गया था.

https://www.instagram.com/p/Br1lL_eg3Bc/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर कड़ी मेहनत कर रही है ताकि हर सीन परफेक्ट बने. जाह्नवी का गुंजन सक्सेना के लुक में एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस फोटो को उनके फैन क्लब ने शेयर किया है. इस फोटो में वह बिल्कुल गुंजन सक्सेना जैसी ही लग रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >