सलमान खान की फिल्‍म ”भारत” में नजर आयेंगे वरुण धवन

सलमान खान और कैटरीना कैफ बहुत जल्द फिल्म ‘भारत’ में साथ नजर आने वाले हैं. इन दोनों के फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद ये जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी […]

सलमान खान और कैटरीना कैफ बहुत जल्द फिल्म ‘भारत’ में साथ नजर आने वाले हैं. इन दोनों के फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 2017 में आई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद ये जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है. सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही अबू धाबी में शुरू हुई है. इस शेड्यूल के लिए पूरी टीम अबू धाबी पहुंची है.

फिल्‍म से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आएंगे. एक रिपोर्ट को मानें तो इस फिल्म में वरुण धवन कैमियो रोल करते हुए नजर आएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, ये साफ नहीं हो पाया है कि वो किसके किरदार में नजर आने वाले हैं.

‘भारत’ का निर्देशन अली अब्‍बास जफर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि भारत में सलमान पांच अलग-अलग लुक में दिखेंगे. वहीं फिल्‍म में उनके और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी फिल्म में अहम भूमिका में होंगे.

गौरतलब है कि वरुण धवन की फिल्‍म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ रिलीज हो चुकी है. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी हैं. फिल्‍म को बेहद शानदार रिस्‍पॉन्स मिल रहा है. फिल्‍म में वरुण धवन ने अपनी छवि के उलट एक्टिंग की है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >