श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के साथ कैसे बदले रिश्‍ते ? अर्जुन कपूर ने खुलकर बताया

अर्जुन कपूर इनदिनों फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्‍म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आयेंगी. हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ अपने बदलते रिश्‍तों पर खुलकर बात की. बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद अभिनेता बोनी कपूर और जाह्नवी-खुशी […]

अर्जुन कपूर इनदिनों फिल्‍म ‘नमस्‍ते लंदन’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्‍म में परिणीति चोपड़ा भी नजर आयेंगी. हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ अपने बदलते रिश्‍तों पर खुलकर बात की. बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद अभिनेता बोनी कपूर और जाह्नवी-खुशी के लिए ताक‍त बनकर उभरे हैं. अर्जुन कपूर और जाह्नवी-खुशी के बीच अच्‍छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

मौजूदा समय में अर्जुन कपूर की सौतेली बहनों संग अच्‍छे रिलेशन हैं. डीएनए को दिये एक इंटरव्‍यू में अर्जुन ने कहा,’ अचानक से बहुत कुछ हो गया कि कुछ भी समझने का मौका नहीं मिला.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ मैंने जिंदगी में बहुत कुछ सहा है कि मैं दुश्‍मन के लिए भी ऐसी कल्‍पना नहीं कर सकता. मुझे पता है कि आप कैसा महसूस करते हैं जब जिंदगी के लिए जूझ रहे होते हैं.

यहां भी पढ़ें : Exclusive: बेटी मसाबा की शादी टूटने को लेकर नीना गुप्‍ता ने कही ये बात

अर्जुन कपूर ने डीएनए को आगे बताया,’ जब मुझे श्रीदेवी के निधन की खबर मिली मैं उस समय पंजाब में था. मैंने तुरंत अपनी मौसी और बहन को फोन किया. मुझे जो उस वक्‍त सही लगा मैंने उसे तुरंत किया. मेरी मां भी मुझसे यही करने की उम्‍मीद करती. वे चाहती थी कि मैं अपने परिवार और परिवार का साथ दूं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ अगर मैं एक अच्‍छा भाई और बेटा बन सकता हूं तो फिर क्‍यों नहीं बनूं ? मुझे तो कुछ अच्‍छा ही मिल रहा है. मुझे दो बहनें मिल रही है और अपने पिता की मदद कर मुझे राहत मिली. हमलोगों के लिए यह शुरुआती चरण था और हम लोग चीजों को समझने की कोशिश कर रहे थे.’

यहां भी पढ़ें : नेहा धूपिया ने इस डर से छुपाई थी प्रेग्‍नेंसी, अब किया खुलासा

‘इश्‍कजादे’ अभिनेता ने कहा,’ हम लोग एकदूसरे के साथ सहज हैं. हमारे रिश्‍ते की अच्‍छे से शुरुआत हुई है. मुझे डर था कि ज्‍यादा बात करने से नजर लग जायेगी. जाह्नवी-खुशी एकदम स्‍पष्‍ट है. आज हम एकदूसरे के साथ one-on-one बातचीत कर सकते हैं. मुझे पता है कि अपने समय के अनुसार वे जीवन को समझने लगेंगी. अंशुला और मैं हमेशा से उनके साथ हैं.’

जल्‍द ही करण जौहर का टॉक शो काफी विद करण शुरू होनेवाला है. खबरें है कि जाह्नवी अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ डेब्‍यू करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >