VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया को देख उतारी सगाई की ''अगूंठी'' और फिर...!

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई की खबरों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा का विषय बनी हुई है. अंग्रेजी वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के अनुसार प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्‍मदिन के मौके पर निक जोनास संग सगाई कर ली. हालांकि प्रियंका और निक के परिवार की तरफ से […]

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास की सगाई की खबरों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चर्चा का विषय बनी हुई है. अंग्रेजी वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के अनुसार प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्‍मदिन के मौके पर निक जोनास संग सगाई कर ली. हालांकि प्रियंका और निक के परिवार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. अब प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अंगूठी को अपने जींस के पॉकेट में छिपाती नजर आ रही हैं.

दरअसल जैसे ही प्रियंका और निक की सगाई की खबरें आई तो मीडिया ने उनकी अंगूठी टटोलना शुरू किया लेकिन कुछ हाथ न लगा. निक जोनास का सिंगापुर कॉन्सर्ट अटेंड करने के बाद प्रियंका हाल ही में भारत पहुंचीं.

https://www.instagram.com/p/BmLYwNIAtvc/?utm_source=ig_embed

प्रियंका दिल्‍ली एयरपोर्ट पर क्लिक की गईं. जब वे एयरपोर्ट के वीआईपी लाउन्ज से बाहर निकल रही थीं तो कई फोटोग्राफर्स उन्हें कैप्चर करने के लिए खड़े हुए थे. लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले प्रियंका ने अपने हाथ की अंगूठी निकालकर अपनी जींस की पॉकेट में रख ली. पीसी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि प्रियंका और निक की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है लेकिन दोनों के बीच शानदार बॉन्डि़ंग देखने को मिलती है. हाल ही में प्रियंका निक के साथ सिंगापुर पहुंची थी. यहां उन्‍होंने निक को जमकर चीयर्स किया और उनके गानों पर झूमती नजर आई थीं. इसके बाद दोनों पार्टी करते दिखे थे.

हालांकि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने उस समय हड़कंप मचा दिया था जब उन्‍होंने सलमान खान की फिल्‍म ‘भारत’ न करने का फैसला किया था. प्रियंका ने अपने शेड्यूल से 10 दिन पहले इस फिल्‍म में काम करने से पहले मना कर दिया था. हालां‍कि प्रियंका चोपड़ा ने फरहान खान की फिल्‍म साइन की है और इसकी शूटिंग शुरू हो चु‍की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >