दोस्ती का नया अंदाज है ‘देशी कट्टे’ में

नयी दिल्ली: फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ के बाद निर्देशक आनंद कुमार अब एक नई गैंगस्टर फिल्म ‘देशी कट्टे’ ले कर आ रहे हैं जिसमें ‘जय-वीरु’ शैली में दोस्ती को एक नया अंदाज दिया गया है. 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के मुख्य कलाकार जय भानुशाली, अखिल कपूर, सुनिल शेट्टी, साशा आगा, टीया […]

नयी दिल्ली: फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ के बाद निर्देशक आनंद कुमार अब एक नई गैंगस्टर फिल्म ‘देशी कट्टे’ ले कर आ रहे हैं जिसमें ‘जय-वीरु’ शैली में दोस्ती को एक नया अंदाज दिया गया है. 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के मुख्य कलाकार जय भानुशाली, अखिल कपूर, सुनिल शेट्टी, साशा आगा, टीया बाजपेयी और आशुतोष राणा हैं.

आनंद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि फिल्म की कहानी दो लडकों के बीच दोस्ती की है. दोनों में से एक गैंगस्टर बन जाता है जबकि दूसरा शूटर बनकर ओलंपिक में भाग लेता है. सुनिल आर्मी अफसर की भूमिका में है. आनंद ने कहा कि उनकी अगली योजना ‘पचीस हजरत गंज’ बनाने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >