प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी के सवाल पर मां मधु चोपड़ा ने दिया ये जवाब

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनास संग अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की तसवीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों से साफ है कि दोनों को एकदूसरे की कंपनी बेहद पसंद आ रही है. हालांकि प्रियंका और निक ने अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर कुछ […]

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनास संग अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की तसवीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तसवीरों से साफ है कि दोनों को एकदूसरे की कंपनी बेहद पसंद आ रही है. हालांकि प्रियंका और निक ने अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन दोनों की तसवीरें कुछ तो कहती हैं. वहीं अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का का दोनों की शादी को लेकर दिलचस्‍प बयान दिया है.

कुछ लोगों को लगता है कि दोनों बस हैंगआउट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों के मन में सवाल है कि क्‍या दोनों शादी कर लेंगे ? अगर ऐसाहोता है तो उनके बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट, इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट का क्‍या होगा ?

हाल ही में प्रियंका और निक की शादी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मधु चोपड़ा ने मुस्‍कुराते हुए मीडिया से कहा,’ आप कितने सीरीयस हो ? जिसपर पत्रकार ने जवाब दिया ‘हम तो हैं’ और फिर मधु चोपड़ा ने कहा,’ आप सीरीयस हो तो हम भी हो जायेंगे.’ उन्‍होंने दोनों की शादी के बारे में साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा लेकिन मना भी नहीं किया.

बता दें कि प्रियंका इनदिनों विदेश में अपनी फिल्‍म की शूटिंग कर रही है. वे जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी. फिल्‍म में सलमान खान भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >