VIDEO: विदेश में छुट्टियां मना रही हैं सुष्मिता सेन, योगा करती आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इनदिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ मियामी में छुट्टियां बिता रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. सुष्मिता सेन वेकेशन इंज्‍वॉय तो कर रही हैं लेकिन इस दौरान भी उन्‍होंने योगा करना भी जारी रखा है. हाल ही में उन्‍होंने ए‍क वीडियो शेयर किया है […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इनदिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ मियामी में छुट्टियां बिता रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. सुष्मिता सेन वेकेशन इंज्‍वॉय तो कर रही हैं लेकिन इस दौरान भी उन्‍होंने योगा करना भी जारी रखा है. हाल ही में उन्‍होंने ए‍क वीडियो शेयर किया है जिसमें वे समुद्र किनारे योगा करती नजर आ रही हैं. सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस का खासा ख्‍याल रखती है जिसके लिए वे योगा को खास महत्‍व देती हैं.

इसके अलावा वे बेटी के साथ पूल में भी इंज्‍वॉय करती नजर आ रही हैं. सुष्मिता फिलहाल फिल्‍मों से दूर हैं. उन्‍होंने दो बेटियां रेनी और असिलाह को गोद लिया है. सुष्मिता सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं.

देखें वीडियो :

https://www.instagram.com/p/BlAA_4Zn5j7/
https://www.instagram.com/p/Bk_ODz1nSr-/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >