VIDEO: कंगना-राजकुमार की ''मेंटल है क्या'' इस दिन होगी रिलीज, जानें

मुंबई : राजकुमार राव और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘मेंटल है क्या’ अगले साल 22 फरवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. प्रकाश कोवेलमुंडी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में राव एक बार फिर ‘क्वीन’ की अपनी सह अभिनेती कंगना के साथ नजर आएंगे. र‍िलीज डेट अनाउंस करने के ल‍िए राजकुमार और कंगना […]

मुंबई : राजकुमार राव और कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘मेंटल है क्या’ अगले साल 22 फरवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. प्रकाश कोवेलमुंडी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में राव एक बार फिर ‘क्वीन’ की अपनी सह अभिनेती कंगना के साथ नजर आएंगे.

र‍िलीज डेट अनाउंस करने के ल‍िए राजकुमार और कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों कलाकार रेट्रो अंदाज में दिख रहे हैं और दोनों एक-दूसरे से टकराते हैं और सवाल करते हैं- मेंटल है क्या?

दोनों झगड़ते हैं फिर कंगना पूछती हैं- मुझसे टकराए क्यों?

राजकुमार ने कहा- अभी नहीं टकराया… मेंटल 22 फरवरी, 2019 को टकराएगा.

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया मंच पर यह वीडियो साझा किया है.

‘मेंटल…’ का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और करमा मीडिया एवं इंटरटेनमेंट कर रही है.

निर्माता एकता कपूर ने एक बयान में बताया है कि कंगना और राजकुमार के अभिनय से सजी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ 22 फरवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >