फरहान संग इश्क लड़ायेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : यह हेडिंग पढ़कर कहीं आप यह तो नहीं सोचने लगे कि प्रियंका चोपड़ा का उनके ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस के संग ब्रेकअप हो गया है. तो बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. प्रियंका और निक इस समय गोवा में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं. यहां हम रियल लाइफ इश्क की नहीं […]

मुंबई : यह हेडिंग पढ़कर कहीं आप यह तो नहीं सोचने लगे कि प्रियंका चोपड़ा का उनके ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस के संग ब्रेकअप हो गया है. तो बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. प्रियंका और निक इस समय गोवा में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं. यहां हम रियल लाइफ इश्क की नहीं बल्कि रील लाइफ इश्क की बात कर रहे हैं.

खबरों की मानें, तो प्रियंका और फरहान अख्तर एक फिल्म में रोमांस करते नजर आने वाले हैं. खबरों के अनुसार, इस फिल्म को शोनाली बोस बनाने वाली हैं, जो पल्मोनरी फाइब्रोसिस बीमारी से पीड़ित लड़की आयशा चौधरी पर आधारित होगी. दरअसल, इस फिल्म में आयशा के जीवन को दिखाया जाएगा कि किस तरह से लाइलाज बीमारी होने के बावजूद आयशा ने हार नहीं मानी और ‘माई लिटिल एपिफनीज’ नाम से किताब लिखकर दुनिया में तहलका मचा दिया.

इस लाइलाज बीमारी के कारण आयशा का 2015 में 18 साल की उम्र में ​निधन हो गया था. आयशा की किताब को बेस्ट सेलर चुना गया था और इससे कई लोग प्रोत्साहित हुए हैं. खबरों के अनुसार, इस फिल्म में प्रियंका और अख्तर आयशा के माता—पिता की भूमिका निभाते दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >