‘भारत’ के बाद प्रियंका को मिली दूसरी फिल्म

प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. कुछ समय तक हॉलीवुड में बिजी रहने के बाद प्रियंका ने भारत का रुख कर लिया है. सलमान खान के साथ ‘भारत’ के बाद प्रियंका को अब एक और फिल्म मिल गई है. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका फिल्ममेकर सोनाली बोस की फिल्म में फरहान […]

प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. कुछ समय तक हॉलीवुड में बिजी रहने के बाद प्रियंका ने भारत का रुख कर लिया है. सलमान खान के साथ ‘भारत’ के बाद प्रियंका को अब एक और फिल्म मिल गई है. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका फिल्ममेकर सोनाली बोस की फिल्म में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी.
फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी और उनकी किताब My Little Epiphanies पर आधारित है. प्रियंका और फरहान, आयशा के पेरेंट्स के रोल में नजर आएंगे. फिल्म में जायरा वसीम, आयशा के रोल में दिखेंगी. फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होगी.’ आयशा चौधरी एक प्रेरक वक्ता थीं, जिन्हें 13 साल की उम्र में pulmonary fibrosis नामक बीमारी हो गई थी, लेकिन इससे उनके उत्साह में कमी नहीं आई. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर बोलना शुरू कर दिया था. 18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >