VIDEO: ओढ़नी ओढ़ वरुण ने लगायी लिपस्टीक, बोले- मेरी फिल्म आने वाली है ''''भीगे होंठ इन ए रेन कोट''''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हमेशा मस्ती के मूड में नजर आते हैं. रविवार को ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वे लिपस्टीक लगाते हुए नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सामने आपना दुखड़ा रो रहे हैं. यह वीडियो टीवी के एक कार्यक्रम की […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हमेशा मस्ती के मूड में नजर आते हैं. रविवार को ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वे लिपस्टीक लगाते हुए नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सामने आपना दुखड़ा रो रहे हैं.

यह वीडियो टीवी के एक कार्यक्रम की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वरुण कॉमेडियन कृष्णा से से लिपस्टीक मांगते हैं और अपने होंठों पर लगाते हैं. वरुण ने सिर पर ओढनी भी डाल रखी है. वे शाहरुख से कहते नजर आ रहे हैं कि मैं इधर हिराईन बनने आयी थी…मेरी दो पिक्चर इधर गिरी एक तो कांटेदार सईंया और दूसरी ककरी का प्यार छतरी में…

आगे वे कहते हैं कि अभी ये तीसरी भी पड़ने वाली है…भीगे होंठ इन ए रेन कोट…इतने में कृष्‍णा उनसे कहते हैं कि आपने काफी धार्मिक फिल्में की है जिसपर वरुण कहते हैं कि ज्यादा मत बोल नहीं तो तेरे को भी लेकर जाएगी… आप भी वीडियों देखें और इंज्वाय करें…

https://www.instagram.com/p/BkZdPCej-FI/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >