कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करेंगी ऐश्वर्या

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन इस सप्ताह अपने कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करने जा रही हैं. ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ के लिए शूट किया जाना है, जिसमें इस गाने को आवाज दिया है सुनिधि चौहान ने. कहा जा रहा है कि इस गाने में ऐश्वर्या राय को ‘इंडियन मडॉना’ […]

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन इस सप्ताह अपने कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करने जा रही हैं. ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ के लिए शूट किया जाना है, जिसमें इस गाने को आवाज दिया है सुनिधि चौहान ने. कहा जा रहा है कि इस गाने में ऐश्वर्या राय को ‘इंडियन मडॉना’ की तरह पेश किया जाएगा. ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपने कैरियर का सबसे बड़ा गाना शूट करने जा रही हैं.

इस फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर ने मिरर से बातचीत में कहा कि, ‘ऐश्वर्या यंगस्टर्स के बीच काफी पॉप्यूलर हैं. उनका किरदार एक शानदार डांसर और सिंगर का है, जो ग्लोबल मंच पर परफॉर्म करती दिखेंगी. उनके किरदार पर काम करने के दौरान हमने कई कोरियोग्राफर का पता लगाया, जो कि इंटरनेशनल लाइव शोज किया करते हैं. फ्रैंक दुनिया में बेस्ट हैं और इसलिए हम��े उनसे संपर्क करने का फैसला लिया.

ये गाना ऐश के सिटी टूर की कहानी कहेगा, जिसमें 3 से 4 एक्ट होंगे और इसे 8 से 10 दिनों में शूट किया जाएगा.’माइकल जैक्सन की ‘स्मूथ क्रिमिनल’ से बड़ा ब्रेक पाने वाले फ्रैंक, बियॉन्से के 17 वीडियो को कोरियोग्राफ कर चुके हैं और उनके 3 वर्ल्ड टूर के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर भी रह चुके हैं. उन्होंने जेनिफर लोपेज, टोनी ब्रैक्सटन के साथ भी काम किया है. ऐश्वर्या राय बच्चन की ये फिल्म 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >