बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड शो कहलाने वाला अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA 2018) अवॉर्ड्स जल्द ही शुरू होने वाला है. उससे पहले परफॉर्मेंस देने वाले एक्टर्स काफी तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बार आईफा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रहा है.
आईफा में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी स्टेज परफॉर्मेंस देंगी. उसके पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘राब्ता’ फिल्म का गाना ‘तू मेरा बॉयफ्रेंड..’ गाने पर डांस रिहर्सल करती हुईं नजर आईं. उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘आईफा 2018 रिहर्सल’. IIFA के स्टेज पर बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी डांस करेंगी. वह 20 साल बाद परफॉर्म करती हुईं नजर आएंगी.
आईफा के 19वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों ने 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है. बता दें, आईफा समारोह 24 जून तक चलेगा. आईफा के रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी सितारे नजर आएंगी.
