पाकिस्तान ने लगायी भारतीय फिल्मों पर पाबंदी, रेस 3 नहीं देख पायेंगे पाकिस्तानी दर्शक

नयी दिल्ली : पाकिस्तान ने बॉलीवुड की फिल्मों पर पाबंदी लगा दी है. यह पाबंदी बकरीद तक कायम रहेगी. इस फैसले से बॉलीवुड की फिल्म रेस 3 को बड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ईद के मौके पर भारतीय फिल्म की रिलीज पर पूरी तरह रोक लगा दी है. ईद से दो […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान ने बॉलीवुड की फिल्मों पर पाबंदी लगा दी है. यह पाबंदी बकरीद तक कायम रहेगी. इस फैसले से बॉलीवुड की फिल्म रेस 3 को बड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ईद के मौके पर भारतीय फिल्म की रिलीज पर पूरी तरह रोक लगा दी है. ईद से दो दिन पहले ही यह रोक प्रभावी होगी. रोक ईद से लेकर बकरीद तक जारी रहेगी. इस रोक के पीछे पाकिस्तानी सरकार ने तर्क दिया है कि अगर ईद के मौके पर पाकिस्तानी फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा तो बेहतर होगा. भारतीय फिल्म रिलीज होने से पाकिस्तानी फिल्मों के व्यापार पर असर पड़ता है.

पाकिस्तान में सलमान को लेकर जबरदस्त क्रेज है. अगर सलमान की यह फिल्म रिलीज होती तो पाकिस्तान की दूसरी फिल्में नहीं चलेगी. पाक सेंसर बोर्ड को भी सूचना प्रसारण मंत्रालय ने पत्र लिखकर आगाह किया है कि इस दौरान किसी भी भारतीय फिल्म को पाक सिनेमाघरों में रिलीज के लिए सार्टिफिकेट जारी न किया जाए. ईद के दौरान भारतीय फिल्में रिलीज ना होने का पूरा फायदा पाकिस्तानी फिल्मों को मिलेगा जिनमें माहिरा खान की नई फिल्म ‘वजूद’ के साथ दो और पाकिस्तानी फिल्में ‘सात दिन मोहब्बत इन’ और ‘आजादी’ रिलीज हो रही है.
पाकिस्तान के इस फैसले से पाक वितरकों को लगभग 10 करोड़ का नुकसान हुआ है. वितरकों का कहना है कि अगर सरकार यह फैसला पहले लेती तो वह अधिकार नहीं लेते. अब इस फैसले से सीधे उकना नुकसान हुआ है. वितरकों को कहना है कि भारतीय फिल्मों को जरूर पाकिस्तानी सिनेमाघरों में जगह मिलनी चाहिए क्योंकि इसके पाकिस्तान में भी कमाई होती है. सिनेमाघरों से टैक्स वसूले जाते हैं जिससे पाकिस्तान की कमाई बढ़ती है.
पाकिस्तान में फिल्म से जुड़े लोगों ने कहा, पाकिस्तानी फैन्स तो फिल्म जरूर देखेंगे अगर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी तो इसे गैरकानूनी तरीके से देखेंगे. हाल में ही पाकिस्तान ने कई फिल्मों पर पाबंदी लगायी जिनसे आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ भी शामिल थी. इस फिल्म के पाइरेटेड वर्जन को करोड़ों में बेचा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >