‘तुम्बाड 2’ में फिर जागेगी लालच की कहानी, मेकर्स बोले-प्रलय आएगा, कब होगी रिलीज?

‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट तय हो गई है. सोहम शाह और निर्देशक आदेश प्रसाद ने बताया कि फिल्म की कहानी पहले से ज्यादा गहरी होगी. आपको बताते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या बताया.

Tumbbad 2: हॉरर फिल्म तुम्बाड 2 को अपडेट आया है. मेकर्स ने इस सस्पेंस को खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर के जरिए की गई इस घोषणा में फिल्म का डरावना माहौल साफ नजर आता है. पोस्टर में तीन रहस्यमयी मूर्तियां दिखाई गई हैं और साथ में टैगलाइन दी गई है-‘प्रलय आएगा’.

फिल्म की कहानी को मिलेगा नया ट्विस्ट

फिल्म में एक बार फिर सोहम शाह नजर आएंगे और इस बार उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. यह सीक्वल 2018 में आई फिल्म ‘तुम्बाड’ की दुनिया को आगे बढ़ाएगा, जिसे अपने अनोखे फोक हॉरर स्टाइल के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोहम शाह ने फिल्म के लेकर लिखा कि यह कहानी पाप, लालच और उसके असर को आगे बढ़ाएगी. उनका मानना है कि ‘तुम्बाड 2’ दर्शकों को एक बार फिर उसी डर और रहस्य की दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार और ज्यादा गहराई के साथ.

सोहम शाह ने क्या कहा?

फिल्म को लेकर सोहम शाह ने अपने बयान में कहा, “तुम्बाड मेरे लिए हमेशा बहुत खास फिल्म रही है. ‘तुम्बाड 2’ के साथ हमारा मकसद इस दुनिया को और आगे ले जाना है, ताकि कहानी और ज्यादा गहरी लगे. हम उस मिथक और माहौल को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे दर्शक पहले जुड़ चुके हैं, लेकिन इस बार कहानी में नए पहलुओं को भी जोड़ा जाएगा. इसकी ओरिजिनल भावना वही रहेगी, लेकिन कहानी जिस तरह आगे बढ़ेगी, वह पूरी तरह नया अनुभव देगी.”

फिल्म के निर्देशक आदेश प्रसाद ने क्या कहा?

वहीं फिल्म के निर्देशक आदेश प्रसाद ने कहा, “इस कहानी को आगे बढ़ाना हमारे लिए जितना रोमांचक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी. हम ऐसा अनुभव बनाना चाहते हैं जो ओरिजिनल फिल्म से जुड़ा हो, लेकिन दर्शकों को कुछ नया और गहराई से महसूस करने का मौका भी दे.”

‘तुम्बाड’ के बारे में

साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ इस फिल्म ने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. 2025 में दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और तभी इसके सीक्वल की घोषणा कर दी गई.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >