बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने बॉलीवुड में इंट्री तो नहीं की है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर किसी स्टार से कम नहीं है. हाल ही में त्रिशाला दत्त ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है. उनकी यह तसवीर तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने तसवीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’ I️ can’t wait for summer ☀️’ त्रिशाला ने अपनी नयी पोस्ट में बिकनी पर ट्रांसपेरेंट कफ्तान पहना है.
संजय दत्त की एक्स वाईफ रिया पिल्लई त्रिशाला की इस तसवीर से बेहद इंप्रेस नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटो पर कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की है. अपनी बोल्ड लुक को लेकर त्रिशाला अक्सर चर्चा में रहती हैं.
लाखों इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को अपने लेटेस्ट तसवीरों का तोहफा देनेवाली त्रिशाला इस तसवीर में डिफ्रेंट लुक दे रही हैं. त्रिशाला को लुक किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है लेकिन त्रिशाला तो बॉलीवुड में इंट्री करना चाहती हैं लेकिन संजय दत्त को इससे एतराज है.
संजू बाबा ने अपने एक बयान में कहा था,’ दत्त खानदान की लड़कियां फिल्मों में काम नहीं करेंगी. संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त का हवाला देते हुए कहा कि यह परंपरा उन्होंने बनायी थी, जिसका निर्वहन वह भी करेंगे. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में संजय ने कहा था, अगर त्रिशाला बॉलीवुड ज्वाइन करेगी, तो मैं उसकी टांगे तोड़ दूंगा.’
त्रिशाला, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. शुरुआत में त्रिशाला और मान्यता में अच्छे संबंध नहीं थे, लेकिन अब सबकुछ ठीक है. अक्सर दोनों की स्पेशन बॉन्डिंग देखने को मिलती है. त्रिशाला बचपन से ही अपनी नाना-नानी के साथ अमेरिका में रही हैं. इसके बावजूद वह पिता संजय दत्त से काफी क्लोज़ हैं.
