मुंबई : बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ से कमबैक करने जा रही हैं. प्रियंका इनदिनों अपने अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के लिए विदेश में हैं. भारत में प्रियंका का नाम फाइनल होने के बाद सलमान ने एक ट्वीट कर प्रियंका को ताना मारा था लेकिन प्रियंका ने दबंग खान का बड़ा मजेदार जवाब दिया. प्रियंका 10 साल सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं.
सलमान ने ट्वीट किया,’ हैशटैग भारत, घर में आपका स्वागत है, जल्द ही मिलते हैं. हालांकि हमारा फिल्म हिंदी में हैं.’ सलमान ने अपने ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ अतुल अग्निहोत्री और अली अब्बास जफर को भी टैग किया.
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,’ यूपी बरेली की पली बढ़ी हूं जनाब. देसी गर्ल हमेशा से हूं. मैं भारत का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. सेट पर सभी से मिलते हैं.’ सलमान और प्रियंका के इस ट्वीट का बेहद पसंद किया जा रहा है.
सलमान ने अपने ट्वीट में फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. सलमान खान की ‘भारत’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. बता दें कि प्रियंका, सलमान संग ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘सलाम-ए-इश्क’ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं.
बताया जा रहा है कि ‘भारत’ सलमान खान की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. फिल्म का करीब 180 करोड़ रुपए का बजट है. फिल्म ‘भारत’ साल 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय’ फादर की कहानी पर बेस्उ है.
फिल्म के निर्देशक सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं. अतुल अग्निहोत्री इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. सलमान ने फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है.
