‘घरौंदा'' के निर्देशक भीमसेन का निधन

मुंबई : वरिष्ठ फिल्मकार और एनिमेटिड फिल्मों का निर्माण करने वाले भीमसेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह ‘ घरौंदा ” और एनिमेशन लघु फिल्म ‘ एक अनेक एकता ‘ के लिए जाने जाते हैं. भीमसेन का कल रात यहां जुहू अस्पताल में निधन हुआ . उनके गुर्दों ने काम करना […]

मुंबई : वरिष्ठ फिल्मकार और एनिमेटिड फिल्मों का निर्माण करने वाले भीमसेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह ‘ घरौंदा ” और एनिमेशन लघु फिल्म ‘ एक अनेक एकता ‘ के लिए जाने जाते हैं. भीमसेन का कल रात यहां जुहू अस्पताल में निधन हुआ . उनके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था. उनके परिवार में उनकी पत्नी नीलम और बेटे हिमांशु और किरीट खुराना हैं.

भीमसेन एक बहुमुखी कलाकार थे और उन्होंने अपने योगदान से टीवी और फिल्मों दोनों को समृद्ध किया है. भीमसेन मुख्य रूप से दूरदर्शन पर एनिमेशन फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं. उनका जन्म मुल्तान ( अब पाकिस्तान में ) में 1936 में हुआ था. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से ललित कला और शास्त्रीय संगीत में डिप्लोमा हासिल किया था. 1970 में उन्होंने अपनी पहली लघु एनिमेशन फिल्म ‘ द क्लाइम्ब ‘ से निर्देशन के सफर की शुरूआत की थी.

वर्ष 1976 में निर्देशक ने अपनी पहली फीचर फिल्म ‘ घरौंदा ‘ बनाई थी. इस फिल्म में ज़रीना वहाब और अमोल पालेकर थे. भीमसेन को 1991 में देश का पहला कंप्यूटरिकृत एनिमेटिड सीरियल ‘ लोक गाथा ‘ बनाने का भी श्रेय जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >