विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान

नयी दिल्ली : फिल्म उद्योग में योगदान के लिए इस साल का दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को देने का एलान किया गया है. दादा साहेब फाल्के भारतीय फिल्म उद्योग का सर्वोच्च सम्मान है. विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को कैंसर के कारण 71 वर्ष की उम्र में निधन हो […]

नयी दिल्ली : फिल्म उद्योग में योगदान के लिए इस साल का दादा साहेब फाल्के अवार्ड दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को देने का एलान किया गया है. दादा साहेब फाल्के भारतीय फिल्म उद्योग का सर्वोच्च सम्मान है. विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को कैंसर के कारण 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. विनोद खन्ना 1968 में मन का मीत फिल्म से कैरियर की शुरुआत की थी और उनकी आखिरी फिल्म 2007 में आयी रिस्क थी.

विनोद खन्ना भारतीय जनता पार्टी के नेता व गुरुदासपुर से लोकसभा सांसद थे. वे अपने जीवन में ओशो से प्रभावित थे और कुछ सालों के लिए फिल्म उद्योग छोड़ कर ओशो के आश्रम से सक्रिय रूप से जुड़ गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >