बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देनेवाले जानेमाने फिल्ममेकर निखिल आडवाणी की मां रेखा का शनिवार को निधन हो गया. मां के अचानक यूं दुनिया छोड़ कर चले जाने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. बता दें कि निखिल आडवाणी की मां का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे किया गया. इस मौके पर इंडस्ट्री के कई नामी सितारे नजर आये.
निखिल आडवाणी की मां के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी, डायना पेंटी, सुधीर मिश्रा, भूषण कुमार जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे. आडवाणी ‘कल हो ना हो’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘चांदनी चौक टू चाइना’ और ‘डी-डे’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
हाल की फिल्मों की बात करें तो वे जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की आनेवाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
