इंटरनेट पर लीक हुआ ''रेस-3'' का स्‍टंट सीन! VIDEO

सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रेस-3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है. इस बीच रेस-3 का ए‍क स्टंट सीन लीक हो गया है. इस सीन में सलमान खान बाइक पर स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं. इस रोमांच‍क सीन में दबंग खान को गिरते हुए पेड़ के […]

सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रेस-3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है. इस बीच रेस-3 का ए‍क स्टंट सीन लीक हो गया है. इस सीन में सलमान खान बाइक पर स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं. इस रोमांच‍क सीन में दबंग खान को गिरते हुए पेड़ के नीचे से बाइक निकालकर ले जानी है. सलमान वीडियो में शानदार लग रहे हैं.

‘रेस-3’ के इस सीन को देखकर यह तो साफ है कि साल 2018 की ईद शानदार होनेवाली है. फिल्‍म में सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन फर्नाडीज़, डेजी शाह और बॉबी देओल जैसे कई सितारे नजर आयेंगे. वैसे सलमान के लिए इस तरह के एक्‍शन सीन करना कोई नयी बात नहीं है.

https://twitter.com/being_kingof_bo/status/980543204129992705?ref_src=twsrc%5Etfw

सलमान खान ने ‘किक’ में भी इस तरह का एक्‍शन सीन कर दर्शकों को चौंका दिया था. इस सीन में सलमान तेज रफ्तार से आती हुई ट्रेन के आगे से साईकिल निकाल कर ले गये थे. सोशल मीडिया पर रेस-3 के इस सीन की तुलना ‘टाइगर जिंदा है’ से हो रही है.

‘टाइगर जिंदा है’ के बाद सलमान एकबार फिर एक्‍शन अवतार में नजर आयेंगे. इस वीडियो के साथ-साथ कुछ तसवीरें भी शेयर की गई हैं जिसमें सलमान एक हाथ से बाइक और दूसरे हाथ में रिवॉल्‍वर थामे नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >