ब्रूना अब्दुल्ला ने शेयर की बोल्‍ड तस्‍वीर, हुआ वायरल

मुंबई : ब्राजीलियन मॉडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी ब्रूना अब्दुल्ला एक बार फिर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं. ब्रूना ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ब्रूना ने इंस्टाग्राम पर बिना इनरवियर […]

मुंबई : ब्राजीलियन मॉडल से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी ब्रूना अब्दुल्ला एक बार फिर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं. ब्रूना ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ब्रूना ने इंस्टाग्राम पर बिना इनरवियर के ओपन जैकेट पहने हुए दिख रहीं हैं. ब्रूना के इस ग्लैमरस फोटोशूट को अंजाम सिड नायडू फोटोग्राफर ने दिया है. फोटोग्राफर ने भी अपने इंस्टा अकांउट पर ब्रूना के इस शूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. ब्रूना ने इस फोटोशूट का बुमरैंग वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह शूट के दौरान अपनी जैकेट को ठीक करती हुईं दिख रहीं हैं.

अपने इस पोस्ट से पहले भी ब्रूना कई रुटीन अपडेट्स फैन्स के साथ इंस्टा पर शेयर करती दिख चुकीं हैं. ब्रूना ने पिछले दिनों श्रीलंका के बीच के और अंडर वॉटर के वीडियोज भी शेयर किये थे. पहली बार इस ब्राजि‍लियन ब्यूटी को साल 2007 में आई फिल्म कैश के गाने ‘रहम कर’ में देखा गया था. उसके बाद, साल 2010 में ब्रूना सोनम कपूर और इमरान खान की फिल्म I Hate Luv Storys में दिखीं थीं.

यही नहीं ब्रुना कई फिल्मों में कैमियो और स्पेशल सॉन्ग्स में नजर आईं थी. इंडियन टीवी इंडस्ट्री में भी ब्रूना ने एंट्री की थी. वह डांस रियलिटी शो नच बलिये-6 में भी अपने हुनर का कमाल दिखा चुकीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >