मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के फुटबॉल खेलते समय चोटिल होने की खबर है. उनके कंधे में चोट लगी है, हालांकि उनके प्रवक्ता ने बताया कि वह जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म‘ गली ब्यॉय’ की शूटिंग करना जारी रखेंगे.
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ एक फुटबॉल मैच के दौरान रणवीर सिंह के कंधे में चोट लग गयी और उन्हें कम से कम एक महीने तक कंधे पर ज्यादा दबाव ना डालने की सलाह दी गयी है. हालांकि रणवीर काम से कोई ब्रेक नहीं ले रहे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप‘ गली ब्यॉय’ की शूटिंग करते रहेंगे.”
यहां चर्चा कर दें कि ‘ गली ब्यॉय’ के अलावा रणवीर इस समय रोहित शेट्टी की‘ सिम्बा’ और कबीर खान की फिल्म‘83′ में काम कर रहे हैं. जहां‘ सिम्बा’ में वह एक पुलिस वाले बने हैं वहीं‘83′ में वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं.
