माहिरा खान का सिगेरट पीते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स ने लताड़ा

माहिरा खान एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका ए‍क वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही हैं. इससे पहले भी वो व्‍हाइट बैकलेस ड्रेस में सिगरेट पीती दिखी थी. सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल होने के बाद इस कदर फैंस ने नाराजगी जताई थी […]

माहिरा खान एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका ए‍क वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे सिगरेट के कश लगाती नजर आ रही हैं. इससे पहले भी वो व्‍हाइट बैकलेस ड्रेस में सिगरेट पीती दिखी थी. सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल होने के बाद इस कदर फैंस ने नाराजगी जताई थी कि उन्‍हें सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी.

रणबीर कपूर के साथ उनकी तसवीरें वायरल हुई थी, लेकिन अब उनका वीडियो सामने आया है. इस बार माहिरा किसी पार्टी में है और उन्‍होंने व्‍हाइट कलर का आउटफिट पहना है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है.

https://www.instagram.com/p/Bg1oADDBfaP/

( प्रभातखबर.कॉम कोई भी मादक पदार्थो का समर्थन नहीं करता )

कुछ लोग जहां उनके इस वीडियो को गलत और शर्मिंदा करनेवाला बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग माहिरा के सपोर्ट में हैं. कईयों ने इस वीडियो को डिलीट करने की सलाह दे डाली है. एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया के जरिये माहिरा पाकिस्‍तान की नयी जेनेरेशन को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. एक और ने लिखा, मुझे नहीं पता था माहिरा सिगरेट पीती हैं. मुझे लगा था उन्‍हें यह सब पसंद नहीं होगा.

इससे पहले माहिरा अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में थी. माहिरा ने इंटरव्यू में भारत में पाकिस्‍तानी कलाकारों के बैन पर बात की थी. उन्‍होंने कहा था कि वे कभी बॉलीवुड नहीं आना चाहती थीं, उनका पूरा फोकस पाकिस्‍तान ही रहा. बता दें कि माहिरा ने फिल्‍म रईस से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >