काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान पर फैसला पांच अप्रैल को

जोधपुर : जोधपुर की एक अदालत 1998 के काला हिरण शिकार मांमले में फंसे अभिनेता सलमान खान के मामले में पांच अप्रैल को फैसला सुनाएगी. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर ग्रामीण) की अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है, यहां मामले की अंतिम सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुरक्षित कर […]

जोधपुर : जोधपुर की एक अदालत 1998 के काला हिरण शिकार मांमले में फंसे अभिनेता सलमान खान के मामले में पांच अप्रैल को फैसला सुनाएगी.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर ग्रामीण) की अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है, यहां मामले की अंतिम सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया.

मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इसे खान तथा एक स्थानीय व्यक्ति समेत अन्य अरोपियों की मौजूदगी में पांच अप्रैल को सुनाया जाएगा. सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा, 23 अक्तूबर को अभियोजन की बहस पूरी होने के बाद हमने पिछले वर्ष 28 अक्तूबर को अपनी बहस शुरू की और चार फरवरी को इसे पूरा कर लिया.

गौरतलब है कि सलमान पर ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्तूबर 1998 को कनकानी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >