So Cute : अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक की इतनी क्यूट फोटो आपने नहीं देखी होगी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक ने एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है. दरअसल, यह फोटो अभिषेक के बचपन की है. देखने से एेसा लगता है कि जब की यह तस्वीर है, उस समय अभिषेक लगभग दो साल के रहे होंगे. इसमें अभिषेक ने अपने ‘सबसे अच्छे दोस्त’ यानी पिता […]

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक ने एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है. दरअसल, यह फोटो अभिषेक के बचपन की है. देखने से एेसा लगता है कि जब की यह तस्वीर है, उस समय अभिषेक लगभग दो साल के रहे होंगे.

इसमें अभिषेक ने अपने ‘सबसे अच्छे दोस्त’ यानी पिता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नन्हे अभिषेक बहुत क्यूट लग रहे हैं. पिता-पुत्र की खेलते हुए इस तस्वीर को देख आपका भी दिल आ जायेगा.

https://www.instagram.com/p/BgFyXvfjh0J/

अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो शेयर की है. बताते चलें कि सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज अपने फैंस के साथ स्पेशल मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं. इससे दोनों एक-दूसरे से ज्यादा कनेक्ट होते हैं.

फिल्मी फ्रंट की बात करें, तो इन दिनों अभिषेक अपनी फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म के लिए अभिषेक ने पूरे दो साल बाद कैमरे का सामना किया है.

अनुराग कश्यप और आनंद एल राय की इस फिल्म में अभिषेक के अलावा, तापसी पन्नू और विक्की कौशल की भी मुख्य भूमिकाएं हैं. पिछले दिनों विक्की ने फिल्म की टीम के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

https://www.instagram.com/p/BeKLpBxhZs2/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >