विद्या बालन की राह पर ऋचा चड्ढा, निभायेंगी ये बोल्‍ड किरदार

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडस्‍ट्री में भोली पंजाबन के नाम से मशहूर ऋचा चड्ढा पिछले दिनों अपनी फिल्‍म ‘3 स्‍टोरीज़’ को लेकर चर्चा में थी. अब वे विद्या बालन की राह पर चल पड़ी हैं. साल 2011 में विद्या ने फिल्‍म ‘द डर्टी पिक्‍चर’ में विद्या ने साउथ एक्‍ट्रेस […]

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडस्‍ट्री में भोली पंजाबन के नाम से मशहूर ऋचा चड्ढा पिछले दिनों अपनी फिल्‍म ‘3 स्‍टोरीज़’ को लेकर चर्चा में थी. अब वे विद्या बालन की राह पर चल पड़ी हैं. साल 2011 में विद्या ने फिल्‍म ‘द डर्टी पिक्‍चर’ में विद्या ने साउथ एक्‍ट्रेस सिल्‍क स्मिता का किरदार निभाया था. अब ऋचा साउ‍थ की एक और एडल्‍ट स्‍टार शकीला की बायोपिक पर काम करेंगी.

ऋचा चड्ढा 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री की बायोपिक में मुख्‍य भूमिका निभाती दिखेंगी. शकीला केरल से थीं और उन्‍होंने तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं की बी-ग्रेड फिल्‍मों में काम किया था.

शकीला ने उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत सिल्‍क स्मिता की फिल्‍म ‘प्‍ले गर्ल्‍स’ में उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया था. बायोपिक फिल्‍म में शकीला के फिल्‍म उद्योग में कदम रखने से लेकर उनके पूरे जीवन की कहानी को दिखाया जायेगा.

ऋचा चड्ढा ने अपने एक बयान में कहा,’ यह फिल्‍म 1990 के दशक से मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकारों में से एक, शकीला की कहानी है, जिन्‍होंने फिल्‍म जगत में काफी उपलब्धि हासिल की थी. उनके फैंस एशिया भर में थे, उन्‍होंने एक महिला कलाकार के रूप में धूम मचाई, जो उस समय एक आम बात नहीं थी.’

उन्‍होंने यह भी कहा कि फिल्‍म की पटकथा रोमांचक है और इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आनेवाली है. फिल्‍म की तैयारी जल्‍द शुरू की जायेगी और इसकी शूटिंग अप्रैल या मई के अंत में शुरू होगी. इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >