श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने इस तरह मनाया अपना 21वां जन्‍मदिन, मां की रीत को...

मुंबई : दिवंगत दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मंगलवार को अपना 21वां जन्‍मदिन मनाया. दुबई के एक होटल में पिछले महीने हुए श्रीदेवी के निधन से उनका पूरा परिवार और उनके फैंस सदमे में हैं. लेकिन निधन से पहले ही श्रीदेवी ने जाह्नवी के जन्‍मदिन के लिए खास तैयारियां कर रखी […]

मुंबई : दिवंगत दिग्‍गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मंगलवार को अपना 21वां जन्‍मदिन मनाया. दुबई के एक होटल में पिछले महीने हुए श्रीदेवी के निधन से उनका पूरा परिवार और उनके फैंस सदमे में हैं. लेकिन निधन से पहले ही श्रीदेवी ने जाह्नवी के जन्‍मदिन के लिए खास तैयारियां कर रखी थीं, इसके मद्देनजर रखते हुए परिवार ने उनका जन्‍मदिन मनाया.

https://www.instagram.com/p/Bf_fsn_FyFL/

जाह्नवी ने पिता बोनी कपूर, छोटी बहन खुशी कपूर और सौतेली बहन अंशुला कपूर संग केक काटा. इस मौके पर सोनम कपूर, रिया कपूर, संजय कपूर और शनाया कपूर भी शामिल हुए. जाह्नवी के फैन क्‍लब ने उनके बर्थडे सेली‍ब्रेशन की तसवीरें और वीडियो जारी किया गया है.

https://www.instagram.com/p/Bf_fzDgHknI/

जाह्नवी ने इस बर्थडे पर अपनी मां श्रीदेवी द्वारा शुरू की गई रीत को आगे बढ़ाया.

दरअसल पिछले साल श्रीदेवी ने अनाथ आश्रम में जन्मदिन सेलिब्रेट करने की रीत शुरू की थी. जाह्नवी ने भी एक अनाथ आश्रम में बच्‍चों के साथ केक काटती नजर आई. एक वीडियो सामने आया है जिसमें आश्रम के बच्‍चे उनके लिए गाना गाते हुए कह रहे हैं,’ हैप्‍पी बर्थडे टू यू दीदी…’

https://www.instagram.com/p/Bf-41innOTa/

मनीष मल्‍होत्रा श्रीदेवी के पसंदीदा डिजायनरों में से एक है और जाह्नवी भी कई बार मनीष मल्‍होत्रा के आउटफिट में नजर आई हैं. डिजायनर ने मां और बेटी के साथ अपनी एक तसवीर साझा करते हुए लिखा,’ मेरी प्‍यारी जाह्नवी को जन्‍मदिन की शुभकमनायें. भगवान मन में खुशी, प्‍यार और मन से शांति बनाये रखें.’

https://www.instagram.com/p/Bf87S6mAGna/

श्रीदेवी को बोनी कपूर की दो बेटियां हैं. बीते 24 फरवरी को दुबई के होटल में बाथटब में गिरने से मौत हो गई थी. मां के चले जाने के एक सप्‍ताह बाद जाह्नवी ने अपने विचार साझा किये थे. उन्‍होंने लिखा, अपने जन्‍मदिन पर मैं आप सबसे सिर्फ एक ही बात कहूंगी कि अपने माता-पिता से प्‍यार करें. प्‍यार महसूस कराने के लिए उन्‍हें खुशी और समर्पण दें. उन्होंने आपको बनाया है और मैं कहना चाहती हूं कि मेरी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.’

https://www.instagram.com/p/Bf2bjvYBRLZ/

जाह्नवी, करण जौहर निर्मित फिल्‍म ‘धड़क’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. अपनी बेटी की पहली फिल्‍म को लेकर श्रीदेवी खासा उत्‍साहित थीं. उन्‍होंने पिछले साल अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी फिल्‍म उद्योग में आनेवाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है. फिल्‍म जुलाई में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >