फ्लैट से निकाले जाने की खबरों पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, कहा- पेरिस में मेरा अपना...

नयी दिल्‍ली: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को लेकर खबरें हैं कि उन्‍हें पेरिस के एक अपार्टमेंट से निकाल दिया गया है क्‍योंकि उन्‍होंने किराया चुकाया था. लेकिन अब मल्लिका ने खुद सामने आकर ऐसी खबरों को महज एक अफवाह बताया है. उन्‍होंने ट्वीट कर इन खबरों पर गुस्‍सा जाहिर करते हुए कहा,’ मैं पहले ही कह […]

नयी दिल्‍ली: अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को लेकर खबरें हैं कि उन्‍हें पेरिस के एक अपार्टमेंट से निकाल दिया गया है क्‍योंकि उन्‍होंने किराया चुकाया था. लेकिन अब मल्लिका ने खुद सामने आकर ऐसी खबरों को महज एक अफवाह बताया है. उन्‍होंने ट्वीट कर इन खबरों पर गुस्‍सा जाहिर करते हुए कहा,’ मैं पहले ही कह चुकी हूं, अब दोबारा कह रही हूं. पेरिस में न मेरा अपना घर है और न ही किराये का.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ मैं पिछले 8 महीने से लॉस एंजिलिस और भारत में रह रही हूं, मैं पेरिस में नहीं रहती, कृपया झूठी खबरें न फैलायें.’

खबरें थी कि मल्लिका और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड सिरिल ऑग्जनफैन्स को पेरिस के अपार्टमेंट से निकाल दिया गया है क्‍योंकि दोनों ने किराया नहीं चुकाया था. खबरें यह भी थी कि फ्रांसीसी अदालत ने फरमान जारी कर पेरिस के पॉश इलाके में स्थित मकान खाली करने का आदेश दिया है. मल्लिका और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड ने पेरिस के टोनी 16 एरांडिस्मेंट में फ्लैट लिया हुआ है.

खबरों में यह भी कहा गया, 14 दिसंबर के एक अदालती फैसले में अदालत ने शेरावत और उनके ब्‍वॉयफ्रेंड सिरिल ऑग्जनफैन्स को 78,787 यूरो (60 लाख रु.) का भुगतान न कर पाने के कारण उनके फर्नीचर को जब्त करने का आदेश दिया है. लेकिन अब मल्लिका ने खुद सामने आकर ऐसी खबरों को बेबुनियाद और झूठा बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >