Viral Video: एनुअल डे पर पापा शाहरुख के गाने पर जमकर थिरके अबराम, ये भी दिखे

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान के बेटे अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अबराम किंग खान के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एनुअल डे फंक्‍शन का है, जिसमें अबराम के अलावा अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान के बेटे अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अबराम किंग खान के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एनुअल डे फंक्‍शन का है, जिसमें अबराम के अलावा अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय की बेटी आराध्‍या बच्‍चन, आमिर खान के बेटे आजाद और रितिक के दोनों बेटे ऋहान और ऋदान समेत कई स्‍टार किड्स ने हिस्‍सा लिया.

https://www.instagram.com/p/Bc1H-MjjmoF/

इन स्‍टार किड्स ने स्‍टेज परफॉरमेंस दी, जिसे देखने के लिए सेलीब्रिटीज स्‍टार्स भी पहुंचे. इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अबराम फिल्‍म ‘स्‍वदेश’ के गाने ‘ए तारा वो तारा हरतारा’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में अबराम और उनके दोस्‍त तारा बने हैं.

https://twitter.com/TasnimaKTastic/status/942063384702337025?ref_src=twsrc%5Etfw

एनुअल डे पर बच्‍चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी थिरके. शो खत्‍म होने से पहले नीता अंबानी, ऐश्‍वर्या-अभिषेक, रितिक-सुजैन बच्‍चों संग डांस करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >