बिग बॉस 11 से बंदगी कालरा हुईं बेदखल, बोली - पुनीश के साथ मेरी नजदीकी झूठी नहीं

मुंबई: बिग बॉस 11 के घर से बंदगी कालरा बेदखल कर दीगयी हैं. शो का आज वीकेंड का वार एपीसोड प्रसारित हुआ. शो के प्रस्तोता सलमान खान हैं. कलर्स चैनल पर आज रात प्रसारित इस शो से बंदगी बाहर हो गयी. शो से इस सप्ताह बेदखल किए जाने के लिए पुनीश शर्मा, बंदगी और लव […]

मुंबई: बिग बॉस 11 के घर से बंदगी कालरा बेदखल कर दीगयी हैं. शो का आज वीकेंड का वार एपीसोड प्रसारित हुआ. शो के प्रस्तोता सलमान खान हैं. कलर्स चैनल पर आज रात प्रसारित इस शो से बंदगी बाहर हो गयी. शो से इस सप्ताह बेदखल किए जाने के लिए पुनीश शर्मा, बंदगी और लव त्यागी नामित किए गए थे.

बंदगी ने पीटीआइ से कहा मैं दुखी हूं. मेरा दिल टूट गया है. यह अचानक हुआ, मैंने इसकी ( बेदखल होने की) अपेक्षा नहीं की थी. उन्होंने कहा कि शो से लव को बेदखल किया जाना चाहिए था. बंदगी शो में पुनीश के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में आयी थीं.

उन्होंने कहा पुनीश के साथ नजदीकी झूठी नहीं थी. शो में कुछ लोग सोचते थे कि यह (पुनीश के साथ संबंध) झूठी कहानी है. वे हमें अलग करना चाहते थे. पुनीश और मैं दोनों ही अलग अलग और जोड़ी केरूप में… दोनों ही हालात में मजबूत थे. बंदगी ने कहा पुनीश के लिए काफी मुश्किल होगी क्योंकि अब मैं शो में नहीं हूं. लेकिन वह मजबूत और चतुर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >