जब वरुण धवन ने ठुकराया आलिया का ‘किस’

दर्शकों को अब तक तीन बार स्क्रीन पर आलिया भट्ट और वरुण धवन का रोमांस देखने को मिला है. ऐसी अफवाहें थी कि दोनों स्टार्स कभी एक-दूसरे के प्यार में थे. हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया. वरुण धवन डिजायनर नताशा दलाल को डेट करते थे लेकिन अब खबर है कि […]

दर्शकों को अब तक तीन बार स्क्रीन पर आलिया भट्ट और वरुण धवन का रोमांस देखने को मिला है. ऐसी अफवाहें थी कि दोनों स्टार्स कभी एक-दूसरे के प्यार में थे. हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया. वरुण धवन डिजायनर नताशा दलाल को डेट करते थे लेकिन अब खबर है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. धवन के फैंस इस बात को लेकर निराश जरूर होंगे कि एक्टर ने आलिया के किस करने के प्रपोजल को मना कर दिया. जी हां आपने सही पढ़ा. बद्रीनाथ की दुल्हनिया स्टार्स एक विज्ञापन में साथ नजर आए हैं. इसमें आलिया कूड़ा फेंक देती हैं और वरुण को किस करने के लिए कहती हैं.
लेकिन एक्टर उनके प्रपोजल को मना करके उस कूड़े को कूड़ेदान में डालते हैं और एक्ट्रेस को काफी कुछ सुनाते हैं. विज्ञापन में एक छोटे शहर के रोमियो और अमीर जूलिएट की प्रेम कहानी को दिखाया गया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण शूजित सरकार की अक्टूबर में तो आलिया मेघना गुलजार की राजी में नजर आएंगी. वरण की निजी जिंदगी की बात करें तो एक रिपोर्ट में सूत्र के मुताबिक, ‘वरुण और नताशा के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. हो सकता है आने वाले दिनों में दोनों अलग हो जाएं. नताशा अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहती हैं लेकिन वरुण अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >