''गोलमाल अगेन'' की कमाई 150 करोड़ के पार, यूं जश्‍न मना रही है फिल्‍म की टीम

मुंबई: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ सुपरहिट हो चुकी हैं और फिल्‍म ने दीवाली का पूरा फायदा उठाते हुए बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त कमाई की है. ‘गोलमाल अगेन’ की सफलता से रोहित शेट्टी और उनकी टीम इतनी खुश है कि फिल्‍म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही ‘गोलमाल 5’ की घोषणा […]

मुंबई: रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्‍म ‘गोलमाल अगेन’ सुपरहिट हो चुकी हैं और फिल्‍म ने दीवाली का पूरा फायदा उठाते हुए बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त कमाई की है. ‘गोलमाल अगेन’ की सफलता से रोहित शेट्टी और उनकी टीम इतनी खुश है कि फिल्‍म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही ‘गोलमाल 5’ की घोषणा कर दी गई. फिल्‍म ने 150 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है और फिल्‍म के स्‍टार्स इसका जश्‍न मना रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BauiyVHlBtf/

फिल्‍म की टीम ने इंज्‍वॉय करते हुए कई तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े के अलावा नील नितिन मुकेश, तब्‍बू बौर परिणीति चोपड़ा पहली बार इस फिल्‍म से जुड़े हैं. फिल्‍म में प्रकाश राज, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म के डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी ऐसे में अपने सभी कलाकारों के साथ जश्‍न मना रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BavTKD1gTCZ/
https://www.instagram.com/p/BatFv3ODJtU/

‘गोलमाल 4’ एक हॉरर कॉमेडी है. दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने 6 दिनों में 126.94 करोड़ रु. की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 10.05 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्‍म ने कुल मिलकार 154.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >