महानायक ने दी ''ड्रीमगर्ल'' को जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी तसवीर

नयी दिल्ली: ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. अभिनेत्री का आज 69वां जन्मदिन है. हेमा का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को एक तमिल परिवार में हुआ था. बिग बी ने जया बच्चन, अपनी और हेमा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज इनका जन्मदिन हैं…हेमा […]

नयी दिल्ली: ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. अभिनेत्री का आज 69वां जन्मदिन है. हेमा का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को एक तमिल परिवार में हुआ था. बिग बी ने जया बच्चन, अपनी और हेमा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज इनका जन्मदिन हैं…हेमा जी..उनका और हमारा साथ उतना ही पुराना है जितनी की यह तस्वीर….

https://www.instagram.com/p/BaS7wLmBk3b/

इससे पहले, हेमा की बेटी एवं अभिनेत्री ईशा देओल ने भी आज सुबह अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी. उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मां…भगवान आपके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें…स्वस्थ एवं खुश रहें…हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं.

शोले , ड्रीम गर्ल , द बर्निंग ट्रेन , सीता और गीता , सत्ते पे सत्ता , बागबान आदि फिल्में हेमा के करियर की हिट फिल्मों की सूची में शामिल हैं. हेमा फिल्म जगत के बडे पुरस्कारों के अलावा भारत के सर्वोच्च सम्मान में से एक पद्म श्री से भी सम्मानित की जा चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >