Birthday Special : जब डिंपल कपाड़िया संग इस सीन में बेकाबू हो गये थे Vinod Khanna

विनोद खन्ना को लेकर एक मजेदार वाकया काफी मशहूर है, जिसे हर कोई सुन कर हंस देता है. बात 1987 की है, जब एक फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना खुद पर काबू नहीं रख पाये थे. दरअसल, महेश भट्ट एक फिल्म बना रहे थे, नाम था […]

विनोद खन्ना को लेकर एक मजेदार वाकया काफी मशहूर है, जिसे हर कोई सुन कर हंस देता है. बात 1987 की है, जब एक फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना खुद पर काबू नहीं रख पाये थे.

दरअसल, महेश भट्ट एक फिल्म बना रहे थे, नाम था ‘प्रेम धरम’. इसमें विनोद खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया थीं. विनोद उस समय कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, इसलिए उन्हें डबल शिफ्ट में काम करना पड़ता था. ऐसे में महेश भट्ट ने अपनी फिल्म की शूटिंग नाइट शिफ्ट में करने की प्लानिंग की.

फिल्म के सीन के मुताबिक, विनोद को डिंपल को पहले किस करना था और फिर सोने से पहले आलिंगन. एक्टर ने अपना कॉस्ट्यूम बदला और सीन के लिए पहुंच गये.

निर्देशक ने सीन में हकीकत को दिखाने के लिए लाइट काफी डिम कर दी और एक्शन बोला. महेश सीन के लिए एक और टेक लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपनी यूनिट को बेडरूम से थोड़ा दूर शिफ्ट कर दिया.

इसके बाद उन्होंने जोरसे एक्शन बोला, तो विनोद ने डिंपल को चूमना और उन्हें अपनी बांहों मेंभरना शुरू कर दिया. लेकिन जब डायरेक्टर ने कट बोला, तो दूर होने की वजह से विनोद ने सुना नहीं और वह बिना रुके डिंपल को किस करते रहे.

इस सीन के बाद डिंपल सकते में आ गयी थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह हो क्या रहा है!

यह भी पढ़ें –
जन्‍मदिन विशेष: फिर याद आये विनोद खन्‍ना, जानें उनके बारे में 10 दिलचस्‍प बातें…
…तो शायद अमिताभ से भी आगे होते विनोद खन्ना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >