खरी-खरी : रणबीर के साथ पर्सनल और प्रॉफेशनल रिश्ते पर कैटरीना ने दिया यह बयान…!

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अब कपल के रूप में भले ही साथ नहीं हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि पेशेवर के रूप में दोनों के बीच अब भी बहुत अच्छा तालमेल बना हुआ है. ब्रेक-अप के बाद पर्दे पर और पर्दे से पीछे अपने तालमेल को लेकर खबरों में रहने […]

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ वास्तविक जीवन में अब कपल के रूप में भले ही साथ नहीं हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि पेशेवर के रूप में दोनों के बीच अब भी बहुत अच्छा तालमेल बना हुआ है.

ब्रेक-अप के बाद पर्दे पर और पर्दे से पीछे अपने तालमेल को लेकर खबरों में रहने के बाद दोनों आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में साथ नजर आयेंगे.

कैटरीना कहती हैं- दो लोगों के बीच क्या हो सकता है, यह वही पता लगा सकता है जो जादू जानता हो. वरना मैं क्या महसूस करती हूं, यह कोई पता नहीं लगा सकता. दो लोगों के बीच क्या है इस बारे में मैं नहीं सोचती.

VIRAL PIC : 15 साल पहले लीबिया के तानाशाह गद्दाफी के साथ यह क्या कर रहीं थीं कैटरीना…?

पेशेवर होने के नाते हम फिल्म का प्रचार कर रहे हैं. कलाकार के तौर आज भी हम दोनों के बीच बहुत अच्छा तालमेल है. हमने जिन दो फिल्मों में साथ काम किया है, उसका अनुभव बहुत अच्छा रहा है.

हम चाहते हैं कि वह जादू इस फिल्म में भी कायम रहे. दो सफल फिल्मों- ‘राजनीति’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के बाद रणबीर और कैटरीना की जोड़ी अनुराग बसु के निर्देशन तले इस तीसरी फिल्म में साथ नजर आ रही है.

दोनों सितारों के सात साल लंबे रिश्ते में फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में साथ काम करने के दौरान दरार आ गयी थी. अभिनेत्री ने कहा- मैंने हमेशा अपने निजी जीवन को पेशेवर जीवन से अलग रखने की कोशिश की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >