'अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं...', 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने आखिरकार बताया है कि वह इन दिनों फिल्मों से दूर क्यों हैं. जानिए इंडस्ट्री में आए बदलावों पर उनके विचार.

Hema Malini: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. 'शोले', 'सीता और गीता', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. हालांकि लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहीं हेमा मालिनी ने अब खुलासा किया है कि आखिर वह आज की फिल्मों में काम क्यों नहीं कर रही हैं.

हेमा मालिनी ने कहा- 'वह बॉलीवुड का गोल्डन दौर था'

हेमा मालिनी ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में बताया, "वह दौर बिल्कुल अलग था. मैं कहूंगी कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का गोल्डन पीरियड था और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि उस सफर का हिस्सा बनी. उस समय बहुत खूबसूरत फिल्में बनती थीं, खासकर महिलाओं पर आधारित फिल्में. मुझे 'सीता और गीता' जैसी दमदार भूमिकाएं मिलीं. मेरी पहली फिल्म 'सपनों का सौदागर' थी, फिर 'खुशबू' और कई दूसरी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला."

उन्होंने आगे कहा,"आज पीछे मुड़कर देखती हूं तो एहसास होता है कि मैंने करीब 200 फिल्मों में काम किया है. उस समय ज्यादातर निर्माता अपनी फिल्मों में मुझे बार-बार कास्ट करते थे. तब हर फिल्म में पांच-छह गाने होते थे और हिट गानों का होना निर्माता के लिए बहुत मायने रखता था."

Why Hema Malini Doesn't Work in Films: 'आज की फिल्में पहले जैसी नहीं रहीं'

हेमा मालिनी ने बताया कि आज के दौर की फिल्ममेकिंग पहले से बिल्कुल अलग हो चुकी है. उन्होंने कहा, "आज फिल्मों को बनाने का तरीका पूरी तरह बदल गया है. बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब फिल्मों में काम क्यों नहीं करती, लेकिन सच कहूं तो आज जिस तरह फिल्में बनती हैं, उस माहौल में खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है."

करीब 200 फिल्मों का शानदार सफर

हेमा मालिनी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने 'सपनों का सौदागर' (1968) से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और इसके बाद 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'सत्ते पे सत्ता' और 'बागबान' जैसी कई यादगार फिल्में दीं. वह आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'शिमला मिर्ची' में नजर आई थीं. रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और राजकुमार राव भी अहम भूमिकाओं में थे.

ये भी पढ़ें: 54 साल पुराना घर, क्यों दो अलग-अलग किचन… कैसा है हेमा मालिनी का ड्रीम होम?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >