Bollywood Releases 2025: इस गर्मी मिलेगा एंटरटेनमेंट, एक्शन और कॉमेडी का फुल पैकेज, रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में

Bollywood Releases 2025: गर्मी की छुट्टियों का असली मजा तब आता है, जब बड़े पर्दे पर धमकेदार फिल्में देखने को मिलती हैं. साल 2025 की गर्मियां भी कुछ ऐसी ही होने वाली हैं, क्योंकि बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भ���पुर ये फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं.

Bollywood Releases 2025: इस साल गर्मियों में दर्शकों को अलग-अलग प्रकार की पांच शानदार बॉलीवुड फिल्में देखने को मिलेंगी. जहां एक ओर ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म वीरता का एहसास कराएगी, वहीं दूसरी ओर कॉमेडी फिल्में हंसी का डोज देगी. एक्शन और रोमांस के दीवानों के लिए भी कुछ खास मूवीज हैं. तो आइये जानते हैं, उन यह कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

केसरी 2

यह फिल्म साल 2019 की ‘केसरी’ का सीक्वल है. इसकी कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद न्याय की लड़ाई पर आधारित होगी. अक्षय कुमार इस बार एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और यह 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

किंगडम

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘किंगडम’ 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. गौतम तिन्नानुरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी एस और साई सौजन्या ने किया है.

हाउसफुल 5

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त, ‘हाउसफुल 5’, दर्शकों को हंसी का बंपर डोज देने के लिए तैयार है. इस बार कहानी और भी मजेदार और कन्फ्यूजन से भरी होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई सितारे नजर आएंगे. इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है. फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं.

रेड 2

2018 की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल, एक बार फिर से इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में अजय देवगन अपने दमदार अंदाज में नजर आएंगे, उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रितेश देशमुख एक प्रभावशाली राजनेता के रूप में प्रतिद्वंद्वी की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और यह 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

जाट

‘जाट’ एक अपकमिंग हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं और रणदीप हुड्डा प्रतिपक्षी ‘रनतुंगा’ की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है और यह 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >