Bollywood Friends to Enemies: बॉलीवुड में दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कई सितारे ऐसे हैं जो कभी एक-दूसरे को अपना "3 AM फ्रेंड" बताते थे, लेकिन समय के साथ इन्हीं रिश्तों में ऐसी दरार आई कि आज वे एक-दूसरे से बात तक नहीं करते. चाहे वो कम्पटीशन को लेकर हो या एक ही इंसान को डेट करने के कारण. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बॉलीवुड की दोस्ती सच में दिल से होती है या फिर यह सिर्फ काम और मौके तक सीमित रहती है. आइये जानते हैं उन दोस्तों के बारे में जो कभी दोस्त थे पर अब एक दूसरे को मिलते तक नहीं.
सारा और ओरी
सारा और ओरी (Orhan Awatramani) कभी बहुत करीबी दोस्त थे, जिन्हें बॉलीवुड गलियारों में "3 AM फ्रेंड्स" कहा जाता था. कॉलेज के दिनों और लॉकडाउन के दौरान दोनों बेहद करीब थे. हालांकि, 2026 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर कटाक्ष, सारा की मां अमृता सिंह से जुड़े विवादों और ओरी द्वारा सारा के करियर पर की गई तीखी टिप्पणियों के कारण दोनों के रिश्तों में भारी खटास आ गई. नतीजा यह हुआ कि सारा, उनके भाई इब्राहिम और ओरी ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और उनकी गहरी दोस्ती अब एक सार्वजनिक तकरार और अनबन में बदल चुकी है.
अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी
अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती टीवी सीरियल 'उदारियां' और 'बिग बॉस 16' के दौरान बहुत मशहूर हुई थी. फैंस उनकी जोड़ी और बॉन्डिंग को 'प्रियअंकित' (PriyAnkit) कहकर बेहद पसंद करते थे. हालांकि, दोनों हमेशा सार्वजनिक रूप से खुद को सिर्फ "अच्छे दोस्त" ही बताते रहे. वर्ष 2025 की शुरुआत में दोनों ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे उनके रिश्ते में कड़वाहट और अनबन की खबरें सामने आईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच एक गंभीर झगड़ा (ugly fight) हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला लिया.
दीपिका और सोनम
दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर दोनों ने साथ में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और कभी अच्छी दोस्त माने जाने वाली यह दोनों एक्ट्रेस आज इनेमी हैं. दोनों कॉफी विथ करन में साथ दिखीं थीं और उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर भी बात की थी. हालांकि इसके बाद सोनम का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह दीपिका के बारे में बहुत कुछ बोलती नजर आईं. और इस इंसिडेंट के बाद दोनों के बीच काफी दूरियां देखने को मिली.
डेविड धवन और गोविंदा
90 के दशक में गोविंदा और निर्देशक डेविड धवन की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दीं. दोनों एक-दूसरे के बेहद करीबी माने जाते थे. लेकिन बाद जब गोविंदा ने डेविड को 'चश्मे बद्दूर' का आईडिया दिया और डेविड ने गोविंदा के अलावा किसी और को एप्रोच किया तब दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आने लगीं. गोविंदा ने कई इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जाहिर की, जबकि डेविड धवन ने भी अलग राह चुन ली. एक समय की यह सुपरहिट दोस्ती आखिरकार टूट गई.
कटरीना कैफ और आलिया भट्ट
कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट एक समय में बॉलीवुड की काफी करीबी दोस्त मानी जाती थीं. हालांकि, उनके रिश्ते में दूरी और खटास तब आई जब कैटरीना के पूर्व प्रेमी (रणबीर कपूर) को आलिया भट्ट ने डेट करना शुरू कर दिया. कैटरीना और रणबीर करीब 6 सालों तक लिव-इन और सीरियस रिलेशनशिप में थे, इसलिए ब्रेकअप के बाद अपनी खास दोस्त का अपने ही एक्स-पार्टनर के साथ जुड़ना उनकी पुरानी बॉन्डिंग को प्रभावित कर गया. हालांकि, वक्त के साथ दोनों ने परिपक्वता दिखाई और सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के प्रति बेहद सम्मानजनक और पेशेवर व्यवहार बनाए रखा.
यह भी पढ़ें: Friendship Day: टीवी के एक्टर्स ने साझा किए On Screen के किस्से, इन सेलेब्स ने बताई सच्चाई
