Bollywood & TV LIVE Updates : कोरोना काल में विवेक ओबेरॉय ने फंडरेजर में दिया 25 लाख का डोनेशन, 13 साल की हुईं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ हर्षाली मल्होत्रा

Bollywood & TV LIVE Updates: सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या पेरेंट्स बन गये हैं. नीति ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी निहार ने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी. सिंगर ने इस साल फरवरी में अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी थी. वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपने घर में नये मेहमान का स्वागत किया है. इंडियन आइडल 12 की कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. इस हफ्ते शो में दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान नजर आनेवाली हैं.

Live Updates
1:16 AM. 4 Jun 21 7:46 PM. 3 Jun

Kartik Aaryan ने तस्वीर शेयर कर लिखा ‘हैलो कौन’

बॉलीवुड अभिनेता कार्कित आर्यन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे हैं. उनके फोटोज वीडियो इंटरनेट पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच उनकी एक मोनोक्रोम तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे वो बेहद चार्मिंग दिख रहे हैं. इस मोनोक्रोम तस्वीर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में अभिनेता जीमन पर बैठकर पोज देते दिख रहे हैं. अभिनेता की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘हैलो कौन?’ एक्टर की इस फोटो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

1:02 AM. 4 Jun 21 7:32 PM. 3 Jun

युविका चौधरी कॉन्ट्रोवर्सी पर पति प्रिंस नरूला ने कही ये बात

एक्ट्रेस युविका चौधरी(Yuvika chaudhary) हाल ही में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करके विवादों का हिस्सा बन गई थीं. अब इस कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रिंस नरूला(Prince Narula) ने अपनी बात रखी है. प्रिंस नरूला ने कहा- आजकल लोग छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं. पर जो बड़े केस हैं उस पर कोई बात नहीं करता है. कोई उस पर कुछ करना नहीं चाहता है. बहुत सारी चीजें हैं जिस पर एक्शन लेना चाहिए उस पर कुछ नहीं किया जाता है.

12:10 AM. 4 Jun 21 6:40 PM. 3 Jun

कोरोना काल में विवेक ओबेरॉय ने फंडरेजर में दिया 25 लाख का डोनेशन

बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अक्सर जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े रहते हैं और वह तमाम सामाजिक कामों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं. कोरोना (Corona Pandemic) के इस कठिन समय में भी वह मदद के लिए आगे आए हैं. अब विवेक ओबेरॉय ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए फंडरेजर में अपना योगदान दिया है.

12:10 AM. 4 Jun 21 6:40 PM. 3 Jun

13 साल की हुईं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ हर्षाली मल्होत्रा

सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ (Bajrangi Bhaijaan) में मुन्नी का किरदार करने वाली हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) तीन जून को अपना 13वां जन्मदिन मना रही हैं. सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली हर्षाली मल्होत्रा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है.

10:52 PM. 3 Jun 21 5:22 PM. 3 Jun

सिकंदर के वीडियो में दिखीं कैंसर का इलाज करवा रहीं किरण खेर

ऐक्टर- पॉलिटि��ियन किरण खेर कैंसर का इलाज करवा रही हैं. उनके बेटे सिकंदर खेर ने एक वीडियो में अपनी मां की झलक दिखाई. सिकंदर के इंस्टाग्राम लाइव में अनुपम खेर भी नजर आए. सिकंदर ने मां का हेल्थ अपडेट दिया वहीं किरण ने भी अपने फैन्स को प्यार दिया.

https://www.instagram.com/tv/CPn_GNKgkUk/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f4322d94-2b31-4032-b29b-0e93a99fd61e

10:07 PM. 3 Jun 21 4:37 PM. 3 Jun

मशहूर निर्देशक जीएन रंगराजन का निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक जीएम रंगराजन (GN Rangarajan) का आज यानी 3 मई को निधन हो गया. रंगराजन ने आज सुबह करीब 8:45 मिनट पर आखिरी सांस ली. बढ़ती उम्र के कारण उन्हें काफी बीमारियों ने घेर लिया था. वह 90 साल के थे. जीएन रंगराजन (GN Rangarajan) ने अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) के साथ मेंडुम कोकिला (1981) और महारासन (1993) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या पेरेंट्स बन गये हैं. नीति ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी निहार ने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी. सिंगर ने इस साल फरवरी में अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी थी. वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने अपने घर में नये मेहमान का स्वागत किया है. इंडियन आइडल 12 की कंट्रोवर्सी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. इस हफ्ते शो में दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान नजर आनेवाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >