Blurr Trailer: तापसी पन्नू की थ्रिलर फिल्म 'ब्लर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO

तापसी पन्नू की पहली प्रोडक्शन फिल्म ब्लर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसमें तापसी अपनी बहन की मौत के सुरागों को खोजने के लिए दर-दर भटक रही है. फिल्म ZEE5 पर रिलीज होगी.

तापसी पन्नू की पहली प्रोडक्शन फिल्म ब्लर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. अभिनेत्री फिल्म में डबल रोल निभा रही है. फिल्म गौतमी की मौत के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें उनकी जुड़वां बहन गायत्री इनकार करती है कि उसकी मौत कैसे हुई. ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसमें तापसी अपनी बहन की मौत के सुरागों को खोजने के लिए दर-दर भटक रही है. ट्रेलर के अंत में अभिनेत्री की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है. पवन सोनी द्वारा लिखित और अजय बहल द्वारा निर्देशित, ब्लर में गौतमी के पति की भूमिका में गुलशन देवैया हैं. यह ZEE5 पर रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आउटसाइडर फिल्म्स और एखेलन प्रोडक्शंस ने किया है. तापसी ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने लगभग आधी फिल्म आंखों पर पट्टी बांधकर शूट की थी.

The trailer of Taapsee Pannu’s first production film Blur has been released. The actress is playing a double role in the film. The film revolves around Gautami’s death, in which her twin sister denies to Gayatri how she died. The trailer looks quite interesting, in which Taapsee is wandering from door to door to find clues to her sister’s death. The actress is blindfolded at the end of the trailer. Written by Pawan Soni and directed by Ajay Behl, Blur stars Gulshan Devaiah as Gautami’s husband. It will be released on ZEE5. The film is produced by Zee Studios, Outsider Films and Echelon Productions. Taapsee had earlier revealed that she shot almost half of the film blindfolded.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >