उर्फी जावेद से तुलना किये जाने पर मनीषा रानी का आया रिएक्शन, कहा- मैं उनके जैसी बिल्कुल नहीं…

बिग बॉस ओटीटी 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो की सारी लाइमलाइट मनीषा रानी ने चुरा ली है. वो दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट कर रही है. साथ ही जद हदीद संग उनका लव एंगल भी सबको खूब पसंद आ रहा है. बहुत कम समय में मनीषा रानी घरवालों की चहेती बन गई हैं.

बिहार की मनीषा रानी इन-दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाल मचा रही हैं. उन्होंने जबसे घर में एंट्री की है, तबसे दर्शकों को उनकी कॉमेडी खूब पसंद आ रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस शहनाज गिल और अर्चना गौतम की तरह मस्ती का पैकेट निकलेंगी. बीते दिनों शो के प्रोमो में उन्हें जद हदीद संग रोमांस करते हुए देखा गया. उन्होंने उन्हें आई लव यू कहकर, किस भी किया. अब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उर्फी जावेद से उनकी तुलना हो रही है, इसपर क्या कहना चाहेंगी.

उर्फी जावेद संग तुलना पर मनीषा रानी ने कही ये बात

मनीषा रानी ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा, “नहीं, नहीं, मैं उनके जैसी नहीं हूं, वह तो केवल अपने कपड़े पहनने के लिए जानी जाती है, और मैं अपने कपड़ों से बढ़कर हूं, लोग मुझे इस नाम से जानते हैं.” एक फुल ऑन एंटरटेनर हूं, और मुझे विश्वास है कि घर में मेरे जैसा कोई नहीं है, और लोग मुझे पसंद करेंगे जो मैं हूं”. जाहिर है, मनीषा ने जो कहा है, वह साबित हो रहा है, क्योंकि बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शक के साथ-साथ घरवाले उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.

मनीषा और जद का रोमांस

मनीषा रानी इन दिनों साथी कंटेस्टेंट जद हदीद के साथ अपनी लव एंगल की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं. बीते दिनों एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें दिखाया गया कि मनीषा कहती हैं, “मैं तुम्हें छोड़ूंगी नहीं और अपने दिल को तुम्हारे दिल से जोड़ूंगी.” जिस पर जद ने जवाब दिया, “क्या मैं चाय पी सकता हूं?” जवाब में, मनीषा कहती हैं, “मेरे पास तुम हो! आइ लव यू टू द मून एंड बैक. मैं तुमसे प्यार करती हूं, जैसे कोई तुमसे प्यार नहीं करता.” आगे जद पूछते हैं कि क्या मनीषा उन्हें किस करना चाहेंगी. मनीषा शर्मा जाती हैं और जेद के गालों पर किस कर लेती हैं. हालांकि वीडियो को देख फैंस ने कहा कि ये सब सिर्फ घर में टिकने के लिए है.

Also Read: कंगना रनौत ने निर्माता बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब अजय देवगन-शाहरुख करते हैं तो ठीक और महिला करे तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >