Bigg Boss Tamil 8 Winner: मुथुकुमारन जेगाथीसन बने विनर, सौंदर्या रही फर्स्ट रनरअप, मिली इतनी प्राइज मनी

Bigg Boss Tamil 8 Winner: बिग बॉस तमिल सीजन 8 को अपना विजेता मिल गया. जी हां मुथुकुमारन जेगाथीसन इस सीजन का खिताब अपने नाम किया. उन्हें 40 लाख रुपये मिले.

Bigg Boss Tamil 8 Winner: 105 दिनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, बिग बॉस तमिल सीजन 8 का खत्म हो गया और जिस कंटेस्टेंट ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है, वह कोई और नहीं बल्कि मुथुकुमारन जेगाथीसन है. विजय सेतुपति की ओर से होस्ट किए जाने वाले रियालिटी शो में मुथुकुमारन ने सौंदर्या, वीजे विशाल, पवित्रा लक्ष्मी और रेयान को हराकर जीत हासिल की. उन्हें चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 40 लाख प्राइज मनी भी मिले.

मुथुकुमारन बने बिग बॉस तमिल 8 के विजेता

मुथुकुमारन ने अपने जबरदस्त गेम प्ले से दर्शकों का दिल जीत लिया. फैंस को शुरुआत से ही एक्टर की जर्नी पसंद आई थी. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जीत पर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह भाई हमारा जीत गया… काफी मजा आया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मुथुकुमारन ने अपने गेम से साबित कर दिया कि वह विनर है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप रियल विनर थे हैं और हमेशा रहेंगे.”

यह कंटेस्टेंट हुए आउट

फिनाले के दौरान एलिमिनेशन ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा. रेयान बाहर निकलने वाले पहले व्यक्ति थे, उनके बाद पवित्रा लक्ष्मी थीं. दोनों मंच पर होस्ट के साथ शामिल हुए और अपने परिवारों और साथी प्रतियोगियों के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट किए. वीजे विशाल जाने वाले अगले खिलाड़ी थे, जिससे प्रतियोगिता अंतिम दो-मुथुकुमारन और सौंदर्यारिया तक सीमित हो गई. होस्ट ने मुथुकुमारन को विजेता घोषित किया. वहीं फर्स्ट रनरअप सौंदर्या रहीं.

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal के विनर नहीं बनने पर फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ फिक्स रहता…

यह भी पढ़ें- Rajat Dalal Evicted: रजत दलाल नहीं बन सके बिग बॉस 18 के विनर, हुआ शॉकिंग एविक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >