Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की ��ादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

यूट्यूबर अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लिया है. अरमान के साथ उनकी दोनों वाइफ भी शो का हिस्सा बनी थी. हालांकि पायल अब निकल चुकी है और उन्होंने उनकी तीसरी शादी को लेकर बात की.

अरमान मलिक अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं. शो में खेल से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. अरमान ने दो शादी की है और दोनों वाइफ को लेकर वो सुर्खियां बटोरते रहते हैं. यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल है और दूसरी पत्नी कृतिका है. हालांकि पायल और कृतिका से पहले अरमान की एक और शादी हो चुकी है. जी हां, इस बार में खुलासा पायल ने किया है, जिसे आप शायद ही जानते होंगे.

क्या अरमान मलिक ने की है तीन शादी

बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले वीकेंड़ के वार में पायल मलिक को बाहर होना पड़ा. पायल को घरवालों ने नॉमिनेट किया था और उन्हें बेघर होना पड़ा. पायल ने बाहर आकर अपना वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने सपोर्ट्स को थैंक्यू कहा था. अब गलाटा इंडिया संग एक इंटरव्यू में पायल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. अरमान की तीसरी शादी के बारे में जब पायल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है, मेरी शादी से पहले उनका तलाक हो चुका था और वो एक चाइल्ड मैरिज थी, जो हरियाणा की तरफ हो जाती है.”

Also Read- Big Boss OTT 3 में हुआ सीजन का पहला एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, जानें नाम

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

पायल मलिक बोले- उनके तलाक के बाद ही…

पायल मलिक ने आगे बताया, ”उनके तलाक के बाद ही मेरी शादी हुई. 18 साल से पहले हमारे हरियाणा साइड में कर देते हैं शादी. पैसे सब उसे दे चुके हैं और उसकी दूसरी शादी हो चुकी है. अभी वह हैप्पीली मैरिड है और शायद बच्चे भी हो गए होंगे. तो वो खुश है अपनी शादी में. बता दें कि अभी बिग बॉस ओटीटी 3 में अब अरमान मलिक, कृतिका मलिक रह गई है. उनके अलावा शो में चंद्रिका दीक्षित, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, सना मकबूल, रणवीर शौरी बचे हुए हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >