Bigg Boss OTT 3: विशाल को थप्पड़ मारकर भी सेफ हो गए अरमान, लेकिन अनिल कपूर ने दी सजा, जिससे यूट्यूबर की बढ़ गई टेंशन

बिग बॉस ओटीटी 3 के रविवार के एपिसोड में खूब सारा ड्रामा देखने को मिला. हाल ही में विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच जमकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद दर्शकों को लगा शो से अरमान का पत्ता कट जाएगा.

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रीमियर को दो वीक हो चुके हैं और शो में हाई- वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. शो में हाल ही में यूट्यूबर अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. जिसके बाद अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया. इस घटना के बाद घर के हर सदस्य को लगा कि इस हफ्ते अरमान को घर से बाहर निकाला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मुनीषा खटवानी घर से बाहर हो गई है.

बिग बॉस ओटीटी 3 से मुनीषा खटवानी हुई बाहर

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस वीक एलिमिनेशन के लिए साई केतन राव, दीपक चौरसिया, मुनीषा खटवानी, रणवीर शौरी, सना सुल्तान, अरमान मलिक, विशाल पांडे और सना मकबूल नॉमिनेट हुए थे. सबसे ज्यादा कम वोट सना और मुनीषा को मिला था. जिसके बाद कंटेस्टेंट को एक को बचाना था और एक को एलिमिनेशन के लिए चुनना था. जिसके बाद मुनीषा को बचाने के लिए सिर्फ तीन वोट मिले और सना को आठ वोट मिले. कम वोट की वजह से टैरो कार्ड रीडर मुनीषा को बाहर जाना पड़ा.

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया को लेकर कही ऐसी बात, एल्विश यादव के फैंस जान गए तो उन्हें लगेगी मिर्ची

Also Read-Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की शादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

बिग बॉस ओटीटी 3 से क्यों बाहर नहीं हुए अरमान मलिक

बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड के वार में अनिल कपूर ने फीमेल कंटेस्टेंट से पूछा कि अरमान मलिक ने जो किया है उसे क्या स्पेशल केस के रूप में देखा जाना चाहिए. ऐसी सिचुएशन में उनके बॉयफ्रेंड ये फैमिली के मेल सदस्य कैसे रिएक्ट करते. सब ने कहा कि अरमान ने जैसे ही रिएक्ट किया वैसे ही वो लोग करते. उसके बाद अनिल ने मेल कंटेस्टेंट से अरमान को बाहर निकालने के बारे में पूछा, जिसपर सबने ना कहा. उसके बाद एक्टर ने घोषणा की कि अरमान मलिक को घर से बेघर नहीं किया जाएगा और उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया जाएगा.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >