Payal Malik से तलाक की खबरों पर अरमान मलिक-कृतिका मलिक का सामने आया रिएक्शन, कहा ‘भगवान भी नीचे…’

Bigg Boss OTT 3 के बीते एपिसोड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसमें अरमान मलिक और कृतिका मलिक का पायल मलिक से चल रही तलाक की खबरों पर रिएक्शन सामने आया है.

Bigg Boss OTT 3 का फिनाले वीक चल रहा है. शो के पहले एपिसोड से जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है, वह हैं अरमान मलिक. अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मालिक की वजह से अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं. पिछले दिनों अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने उनसे तलाक लेने की बात कही थी, जिसकी विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. ऐसे में बीती रात के एपिसोड में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने तलाक की इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

तलाक की खबरों को सुनकर हैरान रह गए अरमान

अरमान मलिक से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने यह सवाल किया की पायल मलिक बाहर आकर कह रही है कि वह आपसे तलाक लेंगे इस पर आप क्या कहेंगे. अरमान मलिक पहले तो यह सवाल सुनकर हैरान हो गए थे. इसके बाद उनसे पूछा गया कि पायल के इस बयान में सच्चाई है या फिर वह ऐसा अटेंशन के लिए कर रही हैं. अरमान मलिक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, “वो हम बाहर आकर देखेंगे कि इसका क्या करना है. मैं इस सवाल के जवाब में इतना कह सकता हूं कि अगर भगवान भी ऊपर से आ जाएं तो भी हम तीनों को कोई अलग नहीं कर सकता है. मेरे कृतिका और पायल के बीच की आपसी समझदारी ही इतनी है कि हम कभी अलग नहीं हो सकते. इतना तो मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं.”

Also Read अभिषेक मल्हान ने अरमान मलिक-विशाल पांडे के थप्पड़ कॉन्ट्रोवर्सी पर कही ये बात

Also Read Armaan Malik को तलाक देंगी पायल मलिक, बोली- अब और बर्दास्त नही… VIDEO

यूथ को गलत मैसेज देने पर क्या बोले अरमान

अरमान मलिक से फिर सवाल किया गया कि क्या वह यूथ को एक अच्छा मैसेज दे रहे हैं. अरमान ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि, सीमुझे लगता है कि अगर मैं शो में गलत मैसेज दे रहा हूं तो कोई ऐसे ही तो शो में मुझे बुलाएगा नहीं. अगर मैं शो में आया हूं तो कहीं ना कहीं यूथ ये भी तो देखेगी कि ऐसा कहीं ना कहीं हर परिवार में ही देखने को मिलता है. किसी घर में आपको मेरे जैसा गुस्सा, सना मकबूल जैसा घमंड, प्यार मोहब्बत देखने को मिलेगी तो मुझे नहीं लगता कि हम गलत मैसेज दे रहे हैं.

एक ही घर में रहते हैं अरमान और उनकी दोनों पत्नियां

पायल मलिक और अरमान मलिक की शादी साल साल 2011 में हुई थी. वहीं, अरमान मलिक और कृतिका मलिक की शादी साल 2018 में हुई थी. हालांकि, तीनों अपने चारों बच्चों के साथ एक साथ एक ही घर में काफी खुशी से रहते हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >