Bigg Boss OTT 2 Winner: एल्विश यादव के जीत पर शहनाज गिल ने कही बड़ी बात, बोलीं- आपने निश्चित रूप से आज…

सलमान खान की मेजबानी वाले बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को हुआ. इस सीजन के टॉप 5 प्रतियोगियों में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव और पूजा भट्ट थी. सबको पीछे छोड़ते हुए एल्विश ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया.

Bigg Boss OTT 2 Winner: 17 ���ून से 13 अगस्त तक बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिला. सलमान खान के शो का 14 अगस्त को ग्रैंड फिनाले था, जिसमें एल्विश यादव विनर बने. एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली. एल्विश ने शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बनकर एंट्री ली थी और विनर बने. अभिषेक मल्हान के साथ उनकी कांटे की टक्कर थी, लेकिन ट्राफी एल्विश के हाथ लगी. अभिषेक फर्स्ट रनरअप बने. उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स बधाई दे रहे है. शहनाज गिल ने उनके नाम खास मैसेज लिखा है.

एल्विश यादव को शहनजा गिल ने बधाई दी

सलमान खान की मेजबानी वाले बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को हुआ. इस सीजन के टॉप 5 प्रतियोगियों में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे, एल्विश यादव और पूजा भट्ट थी. सबको पीछे छोड़ते हुए एल्विश ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. उन्हें 25 लाख रुपए और ट्राफी मिली. इस जीत पर बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने उनके नाम इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखा. शहनाज ने एल्विश को बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीज़न जीतने के लिए बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, “#BiggBossOtt2 जीतने पर @elvish_yadav को बधाई. आपने निश्चित रूप से आज इतिहास रच दिया है… शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी!”

सलमान खान शो में कर रहे थे पक्षपात?

एल्विश यादव ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा गया था कि सलमान खान शो में पक्षपात कर रहे थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या सुपरस्टार होस्ट शो में पक्षपाती था, जैसा कि कुछ दर्शकों और बिग बॉस विश्लेषकों ने सुझाव दिया था, एल्विश ने उन सभी दावों को सीधे खारिज कर दिया. पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कहा, “वह नहीं था, मेरे दोस्त. वह बेहद निष्पक्ष थे. अगर जो चीज़ है, वो है. जो चीज़ नहीं है, वो नहीं है.”

बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की विजेता ट्रॉफी के साथ अपनी एक तसवीर पोस्ट की. फोटो में वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है और उन्होंने ट्राफी को अपने सीने से लगाया हुआ है. वो कैप्शन में लिखते है, “एल्विश आर्मी इज द बेस्ट #एलविशयादव #एलविशयादव.” पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर ही उनकी पोस्ट पर दो लाख से ज्यादा कमेंट्स आ गए. तसवीर पर ताबड़तोड़ कमेंट्स और लाइक्स आ रहे है और इसपर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट्स कर रहे है.

बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले की रात जीत के बाद एल्विश यादव ने कहा, “मैंने बोला था अगर मैं जीता तो ये ट्रॉफी अभिषेक के हाथ में दूंगा.” जैसा कि वादा किया गया था, एल्विश ने ट्रॉफी अभिषेक को सौंप दी और मनीषा को भी उनके साथ मिलकर ट्रॉफी उठाने के लिए कहा. बता दें कि अभिषेक फर्स्ट रनरअप बने और मनीषा तीसरे नंबर पर रही. फिनाले काफी ज्यादा एंटरटेनिंग था.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने इस वजह से बदला था अपना नाम, वजह जानकार आंखों में आ जाएंगे आंसू

कौन है एल्विश यादव?

एल्विश यादव एक यूट्यूबर है जो कि वीडियो बनाते हैं. एल्विश के पास यूट्यूब पर दो चैनल ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एलविश यादव’ के नाम से है. एक चैनल पर वह लोगों को रोस्ट करते हुए वीडियोज अपलोड करते हैं, तो वहीं दूसरे चैनल पर वो वलॉग अपलोड करते हैं जिसमें वो अपनी दिनचर्या लोगों के साथ शेयर करते हैं. उन्होंने 2016 में यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया और कुछ ही समय में उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिलने लगा. वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: क्या एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 जीत रच पाएंगे इतिहास? जानें कितनी है नेट वर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >