Bigg Boss OTT 2: फ्री में कब और कहां देख सकते हैं सलमान खान का रियालिटी शो, MC स्टेन देंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

बिग बॉस ओटीटी 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि शो में राज कुंद्रा, कुणाल कामरा, सूरज पांचोली, योहानी जैसे कंटेस्टेंट घर में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. आइये जानते हैं आप कब और कहां सलमान खान का रियालिटी शो देख सकते हैं.

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है. शो को इस बार सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. ऐसे में फैंस वीकेंड के वार से लेकर कंटेस्टेंट के लड़ाई-झगड़े को फिर से देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है. शो 17 जून से शुरू हो रहा है. रियालिटी शो का टैगलाइन, “इस बार जनता है असली बॉस” है. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल विनर बनीं थी.

कब और कहां देख सकते हैं बिग बॉस ओटीटी 2

रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, 17 जून से प्रीमियर होगा. आईपीएल की शानदार सफलता के बाद, जियोसिनेमा अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ के मनोरंजन स्तर को बढ़ाने के लिए तैयार है. एक अन्य प्रोमो में सलमान को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “क्रिकेट के बाद क्या देखें ये है दुविधा, मनोरंजन है 24 घंटे केवल जियोसिनेमा पर उपलब्ध है. मैं लेकर आ रहा हूं ‘बिग बॉस ओटीटी’ तो देखता जाए इंडिया.” अब 24 घंटे JioCinema पर उपलब्ध है. मैं जल्द ही ‘बिग बॉस ओटीटी’ लेकर आ रहा हूं, इसलिए अपने आप को तैयार रखिए.”

ये है कंटेस्टेंट की लिस्ट

शिल्पा शेट्टी के पति, राज कुंद्रा का नाम बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए सामने आ रहा है. इसके अलावा कुणाल कामरा, जो एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, वह भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. सूरज पंचोली एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद, उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा और अभिनय के लिए अपने जुनून को आगे बढ़ाया. पिंकविला ने विशेष रूप से बताया था कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में भाग लेने के लिए सूरज पंचोली से संपर्क किया गया है.

Also Read: कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ बिल्कुल…
योहानी भी ले सकती हैं भाग

योहानी एक प्रतिभाशाली श्रीलंकाई सिंगर हैं, जिन्होंने अपने वायरल गाने माणिके मागे हिथे से हर तरफ अपनी पहचान बनाई. कि इस रियलिटी शो के मेकर्स ने योहानी से संपर्क किया है और बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए उनसे संपर्क किया है. सिमा तपारिया सलमान खान के नेतृत्व वाले शो बिग बॉस ओटीटी 2 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट हैं. महीप कपूर भी शो का हिस्सा हो सकती हैं. लोकप्रिय अभिनेत्री जिया, पूजा गौर, अविनाश सचदेव, आवेज दरबार, अंजलि अरोड़ा और पलक पुर्सवानी भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >