Bigg Boss OTT 2: बिहार की मनीषा रानी की फैन हुई ये एक्ट्रेस, तारीफ में कही ऐसी बात, जिसे जान आप भी कहेंगे वाह

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है. शो में नजर आने वाली मनीषा रानी अपने खेल से दर्शकों को इम्प्रेस कर रही है. अब उनकी फेन एक एक्ट्रेस हो गई है, जिसका नाम हम आपको बताते है.

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों ट्रेंड में बना हुआ है. शो में इस बार कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे है. दर्शक लगातार शो को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे है. इस बीच बिग बॉस मराठी सीजन 2 फेम एक्ट्रेस रूपाली भोसले (Rupali Bhosle) ने बताया उन्हें सलमान का शो काफी पसन्द है. साथ ही बताया कि उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है.

मनीषा रानी की फैन हुई रूपाली भोसले

रूपाली भोसले को लोकप्रिय शो ‘आई कुठे काय करते’ में संजना की भूमिका निभाने के लिए सराहा गया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट मनीषा रानी की तस्वीर साझा की और उन्हें मनोरंजन का पूरा पैकेज बताया. उन्होंने लिखा, “एंटरटेनर, क्यूट, ब्यूटीफुल, नेक सोल #कम्प्लीटपैकेज #मनीषारानी #बिगबॉसओटीटी2.” बता दें कि मनीषा बिहार की रहने वाली है.

साइरस ब्रोचा को बताया अमेजिंग

रूपाली भोसले ने साइरस ब्रोचा की भी तसवीर शेयर कर उन्हें ‘अमेजिंग’ कहा. रूपाली ने लिखा, “साइरस ब्रोचा, बिग बॉस ओटीटी 2.’ बता दें कि रूपाली उन्हें टीवी शो बड़ी दूर से आये है में देखा गया था जिसमें उन्होंने वर्षा का किरदार निभाया था. अपने शुरुआती दिनों में अभिनेत्री को डॉन किनारे दोघी आपन और कन्यादान जैसे शो में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने 2007 में आई फिल्म रिस्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 15: हो जाएं तैयार, फिर टीवी पर लौट रहा ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’, शो का नया होगा पैटर्न

कौन है मनीषा रानी?

वहीं, मनीषा रानी के इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन फॉलोवर्स है. वो बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं और उसकी पढ़ाई वहीं से हुई है. उन्होंने आरडी एंड डीजे कॉलेज से उसने अंग्रेजी में ग्रेजुशन किया है. उनके रील्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते है. मनीषा की जिद ने उसे कपिल शर्मा शो तक पहुंचा दिया. इस शो में उसने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ काम कियावर्ष 2023 में एक माह पूर्व दुबई में आयोजित आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आमंत्रण मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >